{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Charkhi Dadri & Bhiwani Crime: बिजली के तार चोरी के दो मामलों में पुलिस ने पवन को किया गिरफ्तार, रिमांड पर

भिवानी की जूई कलां थाना पुलिस ने खेतों से बिजली के तार और केबल चोरी करने के दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

 

थाना जूई कलां पुलिस ने खेतों से बिजली की तार चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला भिवानी में खेतों में लगी बिजली की तार/केबल चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना जूई कलां पुलिस ने खेतों से बिजली की तार चोरी करने के दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थाना जूई कलां पुलिस को बिजली की तार चोरी के संबंध में दो अलग-अलग शिकायतें प्राप्त हुई थीं। पहली शिकायत में रामौतार निवासी सारंगपुर, जिला चरखी दादरी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 13.04.2026 को उसकी आसलवास दुबिया स्थित खेतों से बिजली की तार चोरी कर ली गई। वहीं दूसरी शिकायत में राकेश निवासी ढाब ढाणी ने बताया कि दिनांक 16.04.2026 को उसके खेत से बिजली की केबल चोरी कर ली गई। उक्त शिकायतों पर थाना जूई कलां में अभियोग संख्या 52/2026 तथा अभियोग संख्या 61/2026 दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को बस अड्डा लोहारू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पवन पुत्र राजेंद्र निवासी वार्ड नंबर- 1, दौलतपुर रोड, बरवाला, जिला हिसार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी पवन को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का कार्य करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध खेतों में चोरी करने के संबंध में थाना लोहारू में एक तथा थाना बहल में दो अभियोग दर्ज हैं।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।