भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारने का स्पष्ट संदेश है भाजपा की जीत : अधिवक्ता दिनेश वर्मा
भिवानी, 05 मई : हालिया विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार सफलता का उल्लास अब कानूनी गलियारों में भी गूंजने लगा है। स्थानीय कोर्ट परिसर में जिला बार एसोसिएशन भिवानी व भाजपा लीगल सैल द्वारा आयोजित एक विशेष विजय उत्सव में अधिवक्ताओं ने लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन भिवानी के प्रधान अधिवक्ता संदीप तंवर व भाजपा लीगल सैल के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश वर्मा ने इसे राष्ट्रवाद और सुशासन की ऐतिहासिक जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी समावेशी नीतियों का प्रतिफल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी आंकड़ा नहीं है, बल्कि देश की जनता द्वारा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से खारिज करने का एक स्पष्ट संदेश है।
जनता ने विकासवाद को चुना है। अधिवक्ता वर्मा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी का उल्लेख किया तथा इन राज्यों में भाजपा ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि मत प्रतिशत और सीटों के मामले में भी प्रभावशाली वृद्धि दिखाई है। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी। जिसमें जीत का मार्जिन कई सीटों पर 20 हजार से भी अधिक का रहा। वही पश्चिम बंगाल में भाजपा 3 सीटों (2016) से बढकऱ 77 पर पहुंची, जो कि मुख्य विपक्षी दल के रूप में एक बड़ी छलांग रही। इसके अलावा पुडुचेरी में भाजपा ने गठबंधन के साथ मिलकर पहली बार केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का मत प्रतिशत लगभग 38 प्रतिशत तक जा पहुंचा, जो राज्य की राजनीति में एक धु्रवीय परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने कहा कि असम और बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के मुद्दे पर जनता भाजपा के साथ एकजुट हुई। उन्होंने कहा कि लीगल सैल भविष्य में सरकार की नीतियों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने और आमजन को सुलभ न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के समापन पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने संकल्प लिया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने और सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।