{"vars":{"id": "123258:4912"}}

महाराणा प्रताप जयंती को डा. अम्बेडकर लाईब्रेरी में सामाजिक सौहार्द के रूप में मनाया...राजू मेहरा
 

महाराणा प्रताप जैसे महान योद्धा का संघर्ष रूपी जीवन प्रेरणादायक.. राजू मेहरा
 
 

भिवानी 18 जून..वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती की संध्या पर भिवानी के डा. अम्बेडकर कालोनी स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में आज युवाओं द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में महान योद्धा के जन्मदिन को सामाजिक सौहार्द के रूप में मनाया और महाराणा प्रताप के संघर्ष रूपी जीवन पर प्रकाश डाला। शहीद-ए-आजम वीर उधम सिंह प्रदेश महासभा एवं हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष राजू मेहरा की अध्यक्षता में सबसे पहले वीर शिरोमणि को माल्यार्पण किया गया । कार्यक्रम में वहीं मुख्यातिथि के रूप में प्रो.सुजित घोष उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रो.सुजित घोष ने कहा की महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं बल्कि राष्ट्र स्वाभिमान के प्रतिक थे। जिनकी वीर गाथा आने वाली पीढ़ियों को लेकर हमेशा प्ररेणा देती रहेगी। महाराणा प्रताप का जीवन वीर गौरव से भरपूर रहा और उन्होंने ग़लत नितियों एवं मुगलों के अत्याचारों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई। सभा के प्रदेशाध्यक्ष राजू मेहरा ने कहा की आज के युवा को महाराणा प्रताप के जीवन से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने कभी अपने जीवन में हार नहीं मानी। मेवाड़ की लड़ाई के नायक ने भारत वर्ष के उज्जवल भविष्य के लिए सबसे पहले मुगलों से लोहा लिया लिया था। विचार गोष्ठी में युवा वर्ग को आज के परिदृश्य में संघर्ष करके आगे बढ़ने की प्ररेणा दी गई वहीं डा. अम्बेडकर फ्री डीजिटल लाईब्रेरी में बच्चों के मोटीवेशन के लिए आवश्यक पहलुओं पर चर्चा भी की गई। इस मौके पर साहिल बंगालिया,अजय जोगी,अजय राजपूत, सोमबीर,अंकित, अमित घोष,रिकूं,सुनिता प्राजापति, अंकुर प्रजापति,अंशिका शर्मा,गौरव,साहिल,हर्ष बाल्मीकि,रिंकू बाल्मिकी सहित अनेक युवा उपस्थित थे।।