{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी: पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपित पति गिरफ्तार

 
भिवानी। दिनेश निवासी गरवा ने थाना सिवानी पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2013 में विजेंद्र पुत्र हवा सिंह निवासी गांव मतानी के साथ की थी। जो शादी के बाद से ही उसके रिश्तेदार उसे परेशान करते थे। वही दिनांक 18.06. 2023 को फोन के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना सिवानी में दर्ज किया था। दिनांक 19.06. 2023 को अभियोग में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना सिवानी के उपनिरीक्षक प्रेम सिंह ने अपनी ही पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपित पति को बस अड्डा मतानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विजेंद्र पुत्र हवा सिंह निवासी गांव मतानी के रूप में हुई है।जांच इकाई के द्वारा आरोपी से को पेश माननीय न्यायालय में कर 01 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी को कल पेश माननीय न्यायालय में किया जाएगा अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal