{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी: मार्केट कमेटी चेयरमैन ने किया अटल कैंटीन का औचक निरीक्षण; परखा खाना

भिवानी मार्केट कमेटी चेयरमैन कृष्ण नीलाहेड़ी और वाइस चेयरमैन संजय वधवा ने अनाज मंडी की अटल कैंटीन व रेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं।

 
भिवानी/ 5 जून 2026 को मार्केट कमेटी भिवानी चेयरमैन कृष्ण नीलाहेड़ी वाइस चेयरमैन संजय वधवा व सभी मार्केट कमेटी सदस्य ने आज मार्केट कमेटी भिवानी के मंडी सुपरवाइजर को साथ लेकर मार्केट कमेटी के रेस्ट हाउस में कमरों की ,रसोईघर, व अनाज मंडी भिवानी में अटल केंटीन का ओचक निरीक्षण किया गया जिसमें केंटीन में खाने की गुणवत्ता की चांच की गई स्टॉक रजिस्टर को देखा तथा सभी रेस्ट हाउस के कमरों में साफ सफाई की चांच की गई ओर मार्केट कमेटी के कर्मचारियों सख्त निर्देश दिए गए कि साफ सफाई व्यवस्था ओर अटल केंटीन में खाने की गुणवत्ता में कोई कमी नही आनी चाहिए क्योंकि किसान व मज़दूर हमारी देश की ताकत है इसलिए किसान व मज़दूर को अच्छा खाना दिया जाए मार्केट कमेटी के कर्मचारियों व अटल केंटीन के कर्मचारियों ने इस बात  को गंभीरता से लिया इस अवसर पर मार्केट कमेटी सदस्य रमेश पूर्व सरपंच सांगा, डॉ कपूर लड़वाल, मुकेश शर्मा अजीतपुर, जयवीर शर्मा, मनोज, डॉ सतपाल सिंह, इंतेदर, जयवीर बडेसरा, सुनील भारद्वाज धारेडू आदि सदस्य व कर्मचारीगण उपस्थित रहे