{"vars":{"id": "123258:4912"}}

महम गेट पर एक एजेंसी में गैस-सिलेंडर नहीं मिलने से ग्राहकों का गुस्सा फूटा
 

जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में प्रदर्शन करके शीघ्र गैस सिलेंडर की मांग की
 
 

भिवानी, 08 मई : स्थानीय महम गेट स्थित गैस एजेन्सी के सामने गैस सिलेंडर लेने वाले ग्राहकों की स समय लंबी लाईन लग गई, जब गैस सिलेंडर देने की पर्ची बंद हो गई। ग्राहकों में एक कर्मचारी ने माकपा नेता कामरेड ओमप्रकाश को फोन किया कि गैस गोदाम में उक्त एजेन्सी की गैस आई हुई है और उन्हें गैस नहीं दी जा रही है। जनसंघर्ष समिति व माकपा नेता कामरेड ओमप्रकाश तुरंत महम गेट पहुंचे और लोगों ने समिति के नेतृत्व में गैस एजेन्सी के विरुद्ध प्रदर्शन करके नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान कामरेड ओमप्रकाश ने गैस एजेंसी प्रबंधक से बातचीत की और पूछा कि किस कारण से एजेन्सी पर आए हुए ग्राहकों को सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है तो उन्होंने बताया कि दो दिन से गैस नहीं आई और अब नेट नहीं होने से कम्यूटर चल नहीं पा रहा हैरूरू। जैसे ही नेट आ जाएगा, इन ग्राहकों का काम कर दिया जाएगा और आश्वासन दिया कि 9 अप्रैल को दोपहर तक सभी ग्राहकों को सिलेंडर दे दिया जाएगा।

कामरेड ने सभी खड़े 18 ग्राहकों की सूचि बनाकर तथा उनके गैस कनेक्शन नंबर डालकर गैस प्रबंधक को दे दिए तथा उन्हें 9 अप्रैल तक सिलेन्डर हर हालत में देने के लिए कहा। उन्होंने गैस एजेसी प्रबंधक को कहा कि ये लगभग सभी ग्राहक मजदूर व छोटे व्यापारी तबके से हैं और इनकी पूरे दिन दिहाड़ी खराब होती है।  इसलिए इनके उपर विशेष ध्यान दिया जाए। गैस प्रबन्धक के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त करके मजदूरो व महिलाओं को उनके घर भेज दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने उसे आगाह किया कि यदि उनको 9 अप्रैल को गैस नहीं मिली तो वे पूरा दिन एजेन्सी के कार्यालय के सामने धरना देने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शन में अनूप कोंटिया, मनोज कुमार, वजीर सिंह, धर्मपाल, कुनाल, जयसिंह, प्रवीन, नरेंद्र, अमित, सावित्री, सुमेर सिंह, कर्ण सिंह, उषा रानी, ओमबीर सिंह, रामलाल, सुरजभान, सुनील देवी व मुकेश शामिल रहे।