{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी नगर परिषद ने अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोजर

 

भिवानी शहर में वीरवार को नगर परिषद एक्शन में दिखी और अवैध कब्जों को हटवाया। नगर परिषद की टीम द्वारा अवैध निर्माणों व अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलाया गया।

साथ ही नगर परिषद की टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी कोई अतिक्रमण या अवैध कब्जा करेगा, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस टीम में नगर परिषद के पटवारी संदीप, ईआर योगेश सैनी व क्लर्क अंकित बैनिवाल शामिल रहे। उन्होंने कहा कि जिला नगर आयुक्त के आदेश पर यह एक्शन लिया गया है। जिसके तहत भिवानी के भगत सिंह चौक, सेक्टर 13 मोड़ आदि एरिया में पूरा अमला पहुंचा। जिन्होंने फुटपाथ पर कब्जा किया हुआ था और अतिक्रमण किया हुआ था, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

नगर परिषद के पटवारी संदीप ने कहा कि भिवानी शहर में अतिक्रमण व अवैध कब्जों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। लगातार शहर में जहां कहीं भी अतिक्रमण की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे अतिक्रमण ना करें और अवैध कब्जा ना करे। जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।