- नीट परीक्षा को लेकर डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा
- डीसी साहिल गुप्ता ने डीआरडीए हॉल में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Apr 23, 2026, 16:59 IST
भिवानी, 23 अप्रेल। जिले में आगामी तीन मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों परीक्षा से संबंधित तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। जिला में विभिन्न स्थानों पर सात सेंटर बनाए जाएंगे, जिनमें 3817 परीक्षार्थी होंगे।
बैठक के दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष होनी चाहिए। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
डीसी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील केंद्रों की विशेष निगरानी रखी जाए। इसके अलावा परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परिवहन व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बसों एवं अन्य यातायात साधनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम तैयार रखी जाए। इसके साथ ही बिजली विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और समय-समय पर तैयारियों की समीक्षा करते रहें, ताकि नीट परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा। बैठक में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एवं कोर्डिनेटर मोहिंद्र सिंह ने परीक्षा की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान सीटीएम अनिल कुमार, डीएसपी अनूप कुमार, सीएमओ रघुबीर शांडिल्य, डीआईओ अमित लांबा सहित विभिन्न विभागों के अनेक अधिकारी मौजूद रहे है।