{"vars":{"id": "123258:4912"}}

- पंचायत उप चुनाव की तैयारियां, बनाए मतदान केंद्र
 

- जिले में लाडावास, कलाली और देवसर में सरपंच पद के लिए भी होगा चुनाव
 
 
भिवानी, 21 अप्रैल। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं डीसी साहिल गुप्ता ने आगामी 10 मई को पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव-2026 के चलते मतदान केंद्रों का प्रकाशन किया है। जिले में गांव कलाली, देवसर और लाडावास में सरपंच पद के लिए भी उपचुनाव होगा। वहीं विभिन्न गांवों के 30 वार्डों के पंचों का चुनाव भी होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का समय रहते निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होना सुनिश्चित करें।
बॉक्स
- 10 मई को होने वाले सरपंच व पंच पद के लिए तय किए मतदान केंद्र
पंचायत उप-चुनाव खंड बहल के गांव लाडावास के वार्ड नंबर एक से छह तक के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला में और गांव अमीनपुर के वार्ड नंबर छह के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला का पश्चिमी कक्ष में मतदान केंद्र बनाया गया है। खंड भिवानी के गांव देवसर के वार्ड नंबर एक से पांच के लिए राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की नई बिल्डिंग का पश्चिमी लाईन का उत्तरी कक्ष में, मध्य कक्ष में छह से 10, दक्षिणी कक्ष में 11 से 15 व पूर्वी लाईन का दक्षिणी कक्ष में 16 से 19 में मतदान केंद्र बनाया गया है। गांव अजीतपुर के वार्ड नंबर 2 के लिए रामावि का पूर्वी लाईन का उत्तरी कक्ष, ढ़ाणा नरसान के वार्ड नंबर एक के लिए रामावि का पूर्वी कक्ष, हरिपुर के वार्ड नंबर तीन के लिए राप्रापाठ का पूर्वी कक्ष, कलिंगा पान अमरू के वार्ड नंबर पांच के लिए राकमावि का पश्चिमी लाईन का दक्षिणी मध्य कक्ष, खरक कला के वार्ड नंबर 8 के लिए रावमावि का पश्चिमी लाईन का पश्चिमी मध्य कक्ष, खरक कला खांडयान पाना के वार्ड नंबर 14 के लिए राप्रापा का पूर्वी लाईन का दक्षिण कक्ष, मंढाना के वार्ड नंबर 14 के लिए रावमावि का दक्षिणी लाईन का पश्चिमी कक्ष और निमडीवाली के वार्ड नंबर 11 के लिए राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के पूर्वी खंड का उत्तरी कक्ष में मतदान केंद्र बनाया गया है।
खंड कैरू के गांव खैरपुरा के वार्ड नंबर सात में राप्रापा में और सुंगरपुरा के वार्ड नंबर तीन व पांच के लिए राउवि के पूर्वी कक्ष में मतदान केंद्र बनाया गया है। खंड लोहारू के गांव ढ़ाणी ढ़ोला के वार्ड नंबर दो के लिए राप्रापा का मध्यम कक्ष, सेहर के वार्ड नंबर दो के लिए राउवि का उत्तरी कक्ष, फरटिया भीमा के वार्ड नंबर चार के लिए राउवि का उत्तरी मध्य कक्ष दांया और सिंघानी के वार्ड नंबर 10 के लिए रावमावि का पश्चिमी कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया है। खंड सिवानी के गांव कलाली के वार्ड नंबर एक से आठ के लिए रामावि का पूर्वी कक्ष, ढ़ाणी बलहारा के वार्ड नंबर तीन के लिए रामावि, गुढ़ा के वार्ड नंबर तीन व सात के लिए रामावि, मोतीपुरा के वार्ड नंबर पांच के लिए राप्रापा, शेरपुरा के वार्ड नंबर एक व दो के लिए राप्रापा और गांव मि_ïी के वार्ड नंबर तीन के लिए रावमावि का उत्तरी कक्ष में मतदान केंद्र बनाया गया है।
खंड तोशाम के गांव ढ़ाणी रिवासा के वार्ड नंबर चार के लिए राजकीय उच्च विद्यालय का पूर्वी कक्ष, धारण के वार्ड नंबर दो के लिए राप्रापा का दक्षिणी कक्ष, झांवरी के वार्ड नंबर तीन के लिए रावमावि का पूर्वी कक्ष, ढ़ाणी कतवार के वार्ड नंबर पांच के लिए हनुमान मंदिर में स्थित हाल कमरा, लक्षमणपुरा के वार्ड नंबर पांच के लिए राप्रापा और गांव थिलोड के वार्ड नंबर आठ के लिए राजकीय उच्च विद्यालय का उत्तरी कक्ष में मतदान केंद्र बनाया गया है।
** ****