KK Verma Tree Guards News 2026: भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति की बैठक: रोपित पौधों का सर्वाइवल रेट बढ़ाने का संकल्प, वेस्ट-टू-बेस्ट से बंटे 500+ ट्री-गार्ड
भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति के तत्वाधान में समिति सदस्यों व अन्य पर्यावरण संरक्षण पर कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक 26 पुराना हाउसिंग बोर्ड में संपन्न हुई जिसमें सभी ने प्रगति की परीक्षा की और रोपित पौधो का सर्वाइवल डेट बढ़ाने का संकल्प लिया।
भिवानी भिवानी : पर्यावरण शुद्धिकरण समिति के संयोजक के के वर्मा ने बताया कि उनकी समिति वेस्ट टू बेस्ट के अंतर्गत पौधों के लिए 500 से अधिक ट्रिगार्ड ,पक्षियों के लिए 800 घोसले, 100 से अधिक दाना पानी पात्र ,गायों के लिए 50 से अधिक खोर व टीन , बच्चों के लिए 500 चक्कर गाड़ी निशुल्क बंबाट चुकी है। 400 से अधिक बड़े पेडो से लोहे के ट्रीगार्ड कटवा कर वन विभाग व छोटे पौधों पर लगा चुकी है ।समिति ने बड़े पेड़ों के नीचे से छोटे पौधों को चकलाने की मशीन, बिस्तर पर समय बिता रहे बुजुर्गों के लिए सीटिंग सिस्टम , बैसाखी ,वाकर,किचन गार्डन हल,गमले, घायल पक्षियों के लिए पिंजरे, मटका टपका सिंचाई आदि भी तैयार कर रही हैं।
पौधे रोपित करने वालों के लिए ओगर वह पौधे उपलब्ध कराकर अपनी भिवानी को शुद्ध पर्यावरण युक्त व प्रदूषण मुक्त बनाने का प्रयास कर रही है। इस बैठक में सतनारायण मित्तल, महन्त जगन्नाथ ,आत्म प्रकाश टूटेजा नरेश आहूजा ,डा मुक्ता सुरेंद्र पाल बडेसरा ,बाबूलाल आर्य, शिव दत्त चादना ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में अपने विचार प्रकट किये। भाग लेने वाले विनय शर्मा, रोशन लाल मित्तल देवदत वर्मा, पशुपति शर्मा, नंदलाल गुप्ता , विजय शर्मा , वेद प्रकाश तंवर ,प्रदीप कुमार अनिल शर्मा ,नाथूराम मास्टर पवन सोनी, मदन सिंह वर्मा एडवोकेट दयावती व अन्य सभी ने पर्यावरण संरक्षण कार्यों में भरपूर सहयोग देने आश्वासन दिया।