Haryana Police Action: अनाज मंडी पुलिस चौकी ने अपहरण के मामले में तीन आरोपियों को दबोचा, बाइक बरामद
भिवानी में थाना शहर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहलाकर ले जाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
थाना शहर भिवानी पुलिस ने नाबालिग लड़की को ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस टीम ने वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी की बरामद।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी पुलिस ने नाबालिग लड़की को ले जाने के मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 06.10.2026 को नाबालिग लड़की के पिता द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया गया था कि उसकी नाबालिग लड़की को आरोपी अपने साथ ले गए हैं। शिकायत पर थाना शहर भिवानी पुलिस द्वारा तुरंत अभियोग दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की गई।
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 08.10.2026 को थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी अनाज मंडी की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को ले जाने के मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सागर पुत्र रामेश्वर निवासी सैय रिवाड़ी, आकाश पुत्र ईश्वर निवासी सैय रिवाड़ी तथा राहुल पुत्र प्रमोद निवासी रिवाड़ी खेड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से वारदात वाले दिन प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।