भिवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राकेश हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार
भिवानी के बलियाली गांव में हुए राकेश हत्याकांड का खुलासा। CIA स्टाफ-2 ने 3 आरोपियों को दबोचा। शादी समारोह में हुई रंजिश के बाद की गई थी हत्या। जानें पूरी खबर।
प्रेस नोट
जिला पुलिस भिवानी
दिनांक: 28 अप्रैल 2026
सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के द्वारा राकेश हत्या मामले में तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार।
आरोपियों को पेश माननीय न्यायालय में कर 01 दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा हत्या जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ -2 ने राकेश हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
रितिक निवासी उत्तराखंड ने थाना बवानी खेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 17.04.2026 को वह अपने परिवार सहित रोहित पुत्र रतन निवासी गांव बलियाली की शादी में शामिल होने आए थे । दिनांक 21.04.2026 को बारात सिंघाना (राजस्थान) गई, जहां उसके पिता की आरोपी अमित आदि के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी रंजिश के चलते दिनांक 22.04.2026 को गांव लौटने के बाद, जब उसके पिता घर की बैठक में बैठे थे, तब आरोपी लाठी-डंडों के साथ आए और उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसके पिता की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
1. अमित पुत्र दिलीप निवासी बलियाली
2. अजय पुत्र रामपाल निवासी बलियाली
3. साहिल पुत्र याशुदेव निवासी जिला झुंझुनू (राजस्थान)
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की गई तथा उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए गए।
मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। रिमांड अवधि पूर्ण होने के उपरांत आरोपियों को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस प्रवक्ता
जिला पुलिस भिवानी।।