{"vars":{"id": "123258:4912"}}

थाना शहर पुलिस भिवानी ने मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
 

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 01 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया।
 
 

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर पुलिस भिवानी ने मादक पदार्थ हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 26.05.2026 को थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी जैन चौक के उप निरीक्षक धर्मबीर अपनी टीम के साथ गश्त व पड़ताल ड्यूटी के दौरान हनुमान गेट भिवानी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा पिपली वाली जोहड़ी के पास पहुंचकर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर बताई गई मोटरसाइकिल दिखाई दी, जिसे रुकवाकर जांच की गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंकज पुत्र मुन्नालाल निवासी पिपली वाली जोहड़ी भिवानी तथा आरजू पुत्र अशोक निवासी पिपली वाली जोहड़ी भिवानी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 6.6 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई।

इस संबंध में थाना शहर भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 01 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त मादक पदार्थ बेचने के लिए जिला रोहतक से खरीदकर लाए थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आरजू के विरुद्ध पहले से चोरी का एक अभियोग दर्ज है, जबकि आरोपी पंकज के विरुद्ध चोरी एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज हैं।

रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद दोनों आरोपियों को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।