Bhiwani Civil Line Police Action: सनसिटी मॉल से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अन्य वाहन बरामद
थाना सिविल लाईन पुलिस भिवानी ने सनसिटी मॉल से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस टीम ने आरोपियों से चोरी की गई मोटरसाइकिल तथा वारदात के दिन चोरी की वारदात में प्रयोग की गई एक अन्य मोटरसाइकिल की बरामद।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस भिवानी ने सनसिटी मॉल के सामने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शिकायतकर्ता राहुल, निवासी घुसकानी, ने थाना सिविल लाईन पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि दिनांक 20.09. 2026 को दोपहर के समय उसने सनसिटी मॉल के नजदीक हुडा पार्क की पार्किंग में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से चोरी हो चुकी थी। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत थाना सिविल लाईन भिवानी में अभियोग दर्ज किया गया था।
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 27.09. 2026 को थाना सिविल लाइन भिवानी के उप निरीक्षक हितेंद्र ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को टी-पॉइंट देवसर मोड़ बाईपास, भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोमबीर पुत्र सुखदेव, निवासी बलियाली तथा विक्रम पुत्र राजकुमार, निवासी बलियाली के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल तथा चोरी की वारदात वाले दिन वारदात में प्रयोग की गई एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोमबीर मजदूरी का काम करता है, जबकि आरोपी विक्रम गांव में टायर पंचर की दुकान चलाता है। दोनों आरोपियों ने मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।