{"vars":{"id": "123258:4912"}}

सीआईए स्टाफ-1 भिवानी ने बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।
 

पुलिस टीम द्वारा आरोपी से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद।
 
 

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को जिले में बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-1 भिवानी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार व कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 23.05.2026 को सीआईए स्टाफ-1 भिवानी के मुख्य सिपाही सुशील कुमार अपनी टीम के साथ गश्त व अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तोशाम बाईपास भिवानी मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तोशाम बाईपास दिनोद रोड पर कहीं जाने के इंतजार में खड़ा है, जिसके पास बिना लाइसेंस का अवैध हथियार मौजूद है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर रेड कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक पुत्र राजवीर निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड, भिवानी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी दीपक के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर भिवानी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका अपने रिश्तेदारों के साथ झगड़ा चल रहा है, जिसके चलते वह उक्त हथियार पालूवास निवासी वीरेंद्र से ₹ 20,000/- रु में लेकर आया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ थाना शहर भिवानी में लड़ाई-झगड़े का एक मामला पहले से दर्ज है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।