Bhiwani Police Night Checking Operation: जिले की सीमाओं पर रातभर चला विशेष चेकिंग अभियान, 72 वाहनों की जांच और 3 चालान काटे
जिले की सीमाओं पर जिला पुलिस की पैनी निगरानी, रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाकर परखी सुरक्षा व्यवस्था
बहल क्षेत्र के राजगढ़ रोड नाका सुधिवास पर 72 वाहनों की जांच, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 03 वाहन चालकों के चालान।
माननीय पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल, IPS के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, IPS के निर्देशन में जिला पुलिस भिवानी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जिले की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रिकालीन विशेष चेकिंग एवं सर्च अभियान चलाया गया।
दिनांक 06/07 सितंबर 2026 की रात्रि 12:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक थाना बहल क्षेत्र के राजगढ़ रोड, नाका सुधिवास पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।
रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 72 वाहनों की गहनता से जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 03 चालान किए गए। इनमें 01 चालान ड्रिंक एंड ड्राइव तथा 02 चालान बिना नंबर प्लेट के किए गए। चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन को इंपाउंड नहीं किया गया।
जिला पुलिस द्वारा जिले की सीमाओं एवं प्रमुख मार्गों पर रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विशेष चेकिंग एवं सर्च अभियान के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को परखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में कानून का भय बना रहे और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, IPS के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम, कानून व्यवस्था को मजबूत करने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।