{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी पुलिस की कार्रवाई: हेरोइन तस्करी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

भिवानी पुलिस के स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने हेरोइन तस्करी मामले में फरार दूसरे आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।

 

प्रेस नोट
जिला पुलिस भिवानी
दिनांक: 17 अप्रैल 2026

स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने मादक पदार्थ हेरोइन बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।

जिला पुलिस भिवानी द्वारा नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने मादक पदार्थ हेरोइन बरामदगी के एक मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में नशा बेचने व तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इन्हीं निर्देशों के तहत स्पेशल स्टाफ ईशरवाल टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

दिनांक 22 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी नीरज उर्फ कालिया पुत्र जोगेंद्र निवासी विद्यानगर कॉलोनी, तोशाम को 6.23 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना तोशाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीबद्ध किया गया था।

मामले की जांच के दौरान आरोपी नीरज ने पूछताछ में खुलासा किया कि उक्त मादक पदार्थ उसे मुकेश पीरावाली, हिसार से दिलवा कर लाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के एएसआई कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दूसरे आरोपी को धक्का बस्ती, तोशाम क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र दिलीप सिंह निवासी वार्ड नंबर- 09, तोशाम के रूप में हुई है।

आरोपी वर्तमान में जेल से जमानत पर चल रहा था तथा उसके विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी मुकेश को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

पुलिस प्रवक्ता
जिला पुलिस भिवानी।।