Tosham Police Action: देवराला डाकघर गबन मामले में जिला अनुसंधान इकाई को बड़ी सफलता, तत्कालीन डाकपाल गिरफ्तार
जिला अनुसंधान इकाई ने डाकघर में खाताधारकों के 05,22,000/- हजार रुपये के गबन के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।
आरोपी ने 13 खाताधारकों की पासबुक में राशि जमा करने की एंट्री कर रकम डाकघर में जमा करवाने की बजाय निजी उपयोग में ली थी।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को धोखाधड़ी एवं गबन के मामलों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई भिवानी ने डाकघर में खाताधारकों के रुपये जमा करने की बजाय गबन करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस मामले में पंकज, सब-डिवीजन निरीक्षक द्वारा थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके अधीन सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांव देवराला के डाकघर में वर्ष 2016-17 के दौरान तत्कालीन डाकपाल शाखा में कार्यरत सुरेंद्र द्वारा करीब 13 खाताधारकों की पासबुक में राशि जमा करने की एंट्री की गई, लेकिन संबंधित राशि डाकघर में जमा करवाने की बजाय अपने निजी उपयोग में ले ली गई। इस प्रकार आरोपी द्वारा कुल 05 लाख 22 हजार रुपये का गबन किया गया। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
दिनांक 21.09. 2026 को जिला अनुसंधान इकाई के उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह द्वारा मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र कुमार पुत्र ताराचंद निवासी वार्ड नंबर- 12, सिवानी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 13 खाताधारकों की पासबुक में राशि जमा करने की एंट्री की थी, जबकि उक्त राशि डाकघर में जमा करवाने की बजाय अपने निजी उपयोग में इस्तेमाल की गई। इस प्रकार आरोपी द्वारा कुल 5,22,000 रुपये का गबन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से डाकघर की एक मोहर भी बरामद की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया।