आंधी तूफान ने गांव प्रेमनगर में मचाई तबाही
शमशान घाट व स्टेडियम की दीवार गिरी, अनेक घरों की उड़ी छतें
May 4, 2026, 14:17 IST
भिवानी, 04 मई : रविवार को देर शाम आई तेज आंधी व तूफान ने गांव प्रेमनगर में भारी तबाही मचाई। इस तूफान ने ना केवल शमशान घाट और स्टेडियम की कई मीटर लंबी दीवार गिर गई, बल्कि अनेक घरों की छतें भी उड़ गई। तेज आंधी की वजह से खेतों से पेड़ भी उखड़ गए। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई। गांव के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि स्टेडियम की 300 मीटर व शमशान घाट की 200 मीटर दीवर पूर्णतया: ध्वस्त हो गई तथा गांव के अनेक घरों को नुकसान हुआ। यहां तक कि कई घरों की छतें भी उड़ गई। तेज आंधी तूफान के डर से गांव के लोगों ने सुरक्षित जगह पर शण ले ली। जिसके कारण जान की कोई हानि नहीं हुई। सरपंच राजेश कुमार और ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति के प्रैस प्रवक्ता रमेश बूरा रिटायर्ड प्रिंसिपल ने स्टेडियम व शमशान घाट की ध्वस्त हुई दीवार के पुन:निर्माण के लिए सरकार से विशेष बजट की मांग सहित नुकसान हुए घरों के लिए मुआवजा देने की मांग की है।
बॉक्स
सरपंच राजेश कुमार ने कहा कि रविवार देर शाम आए भारी तूफान के कारण स्टेडियम व शमशान घाट की चारदीवारी के साथ-साथ कई घरों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार से अनुरोध है कि आंधी तूफान के कारण नुकसान हुए घरों को मुआवजा दिया जाए और प्रभावित सार्वजनिक निर्माण के पुन:निर्माण के लिए पंचायत को विशेष बजट जारी किया जाए।
बॉक्स
ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति के प्रैस प्रवक्ता रमेश बूरा रिटायर्ड प्रिंसिपल ने कहा कि रविवार को आई तेज आंधी और तूफान ने सभी को भयभीय कर दिया। कई परिवारों ने तेज तूफान के अंदेशें को भांपकर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेकर अपनी बचाई। कई घरों, शमशान घाट व स्टेडियम की दीवारों को भारी नुकसान हुआ है। ससरकार व प्रशासन से अनुरोध है कि घरों को पुनर्वास के लिए मुआवजा दिया जाए और पंचारयत को विशेष बजट जारी किया जाए।