Satsang Sewa Vachan News 2026: भिवानी के राधास्वामी आश्रम में सतगुरु कँवर साहेब जी के वचन: सेवा को बताया भक्ति का सर्वोत्तम रूप
भिवानी।।23.11.2026।। इंसान को समय की कद्र करते हुए उसकी कीमत समझनी चाहिए।जो बीट गया वो वापिस नहीं आता लेकिन बीता हुआ हर पल आपको एक सबक सिखा कर जाता है।सेवादार के लिए तो सेवा अहम है फिर चाहे समय कैसा ही हो।भक्ति रूपी गाड़ी सेवा और प्रेम रूपी पहियों पर चलती है।जो सेवा करना जान गया वो भक्ति करना भी सीख जाता है।सेवा आपकी नकल को असल में बदलती है।सेवा आपको नाम के महत्व को बताती है।नाम को किसी भी तरह से याद कर लो आपका कल्याण निश्चित है।नाम का सुमिरन मात्र ही फलदायी है।यह सत्संग वचन परमसन्त सतगुरु कँवर साहेब जी महाराज ने भिवानी के रोहतक रोड पर स्थित राधास्वामी आश्रम में फरमाए।गुरु महाराज गुरु नानक जयंती के अवसर पर होने वाले वार्षिक सत्संग की तैयारियों हेतु जुटे विशेष सेवादारों को सत्संग व दर्शन दे रहे थे।
हुजूर कँवर साहेब ने कहा कि सेवा भक्ति ही भक्ति का सर्वोत्तम रूप है।जो महापुरुष आज पूजे जारी हैं उनको यह स्थान उनके सेवाभाव ने ही दिलाता है।सेवा आपको दया प्रेम और त्याग के गुणों से भी सिंचित करती है।जो सेवक नहीं है वो भगत भी नहीं है।सेवा परहित के लिए प्रेरित करती है और परहित के मूल को समझे बिना हम परपीड़ा को महसूस नहीं कर सकते।सेवादार मान बड़ाई और स्वार्थ नहीं रखता।सेवादारो को प्रेरित करते हुए हुजूर साहब ने कहा कि परमात्मा से प्यार करना है तो उसकी संतान से प्यार करना सीखो।परमात्मा की संतान केवल इंसान को ना मान लेना बल्कि चार ख़ान के सभी जीव उसकी संतान हैं।सब पर दया करना सीखो।हम एक जन्म से दूसरे जन्म में कर्म भोग के कारण आते हैं।पाप और पुण्य की तुला पर कर्मों को तोला जाता है।इन कर्मों का लेखा जोखा समझाने के लिए ही संत देह धार कर आते हैं और चेताते हैं की नाम रूपी जड़ी से ही हमारे पाप कट सकते हैं उन्होंने फ़रमाया कि सभी संतों ने कल्याण का एक ही रास्ता बताया है और वो है प्रभु की भक्ति।
ये जीवन काल और दयाल में बनता हुआ है।दयाल पुरुष से बेमुख रूहों को ही काल लूटता है।काल ने माया की रचना की और ऐसे ऐसे फंदे बनाए जिनसे कोई वो बिरला ही बच पाता है जो गुरु की शरण में आ जाता है।सच्चे मन से की गई पुकार व्यर्थ नहीं जाती।मुक्ति की शक्ति केवल परमात्मा के पास है और परमात्मा तक पहुचने का मार्ग केवल सतगुरु ही सुझा सकता है।हुजूर महाराज जी ने फ़रमाया कि सत्य ही सब कुछ है और इसी सत्य को सतगुरु के सत्संग में पाया जा सकता है।इस सत्य को पाने के लिए गुरु को प्रसन्न करना होगा।यदि आपने गुरु को प्रसन्न कर लिया तो समझो आपके वारे न्यारे हो गए।उन्होंने कहा कि बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलना।अपना पेट तो पशु पक्षी भी भरते हैं फिर आपने इंसान होकर क्या किया।इंसानी यौनि में आए हो तो परमात्मा का शुकराना करो और अपने आप को सेवा में लगाओ।
जितना आपसे हो सके उतना परोपकार और परमार्थ कमाओ।काम की नहीं नाम की लगन रखो।दूसरे का नहीं अपना चिंतन करो।ये सब आसानी से हो जाएगा यदि आपने गुरु भक्ति करनी सीख ली तो।गुरु करे वो कभी मत करना बल्कि गुरु जो कहे उसको करना क्यूँकि गुरु का हर वचन शिष्य के लिए कल्याणकारी है।गुरु के चरणों में बितायी गई आधी से भी आधी घड़ी भी आपका हर तरह का कल्याण कर देगी।उन्होंने कल होने वाले सत्संग का महत्व बताते हुए कहा गुरु नानक जी संत शिरोमणि थे और उनकी जयंती गुरु पर्व है इसलिए पूर्ण हर्षोउल्लास के साथ सेवा कार्य करो।