ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के धरने को समर्थन करने पहुंचे कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी
कर्मचारियों का शोषण कर उन्हे प्रताडि़त करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही भाजपा : प्रदीप जोगी
May 18, 2026, 16:21 IST
भिवानी, 18 मई : हरियाणा में कर्मचारियों का असंतोष और सरकार के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हालिया हड़ताल के बाद अब भिवानी के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी विभिन्न लंबित मांगों और हकों की लड़ाई को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी सोमवार को स्थानीय कोर्ट परिसर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों के इस आंदोलन को विपक्ष का भी बड़ा समर्थन मिल रहा है।
सोमवार को आंदोलनकारी कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने और उनकी मांगों का समर्थन करने कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी विशेष रूप से धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सूबे की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और उसे धरातल पर कर्मचारी विरोधी करार दिया। धरना स्थल पर कर्मचारियों की गूंजती नारेबाजी के बीच कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग सरकार की तानाशाही नीतियों से त्रस्त है।
प्रदीप जोगी ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी मानसिकता से काम कर रही है। यह सरकार केवल बड़े-बड़े खोखले दावे करना जानती है, जबकि हकीकत में कर्मचारियों का बेरहमी से शोषण किया जा रहा है और उन्हें मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी, जो गांवों को स्वच्छ रखने में रीढ़ की हड्डी हैं, आज अपनी जायज मांगों के लिए इस चिलचिलाती धूप में सडक़ों पर बैठने को मजबूर हैं। सरकार की हठधर्मिता और कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण ही आज प्रदेश का हर विभाग और उसका कर्मचारी आंदोलन की राह पर है। कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के इस शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी और उनकी मांगों की लड़ाई सडक़ से लेकर संसद तक लड़ेगी।
धरने पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें बंधुआ मजदूर समझ रही है। कर्मचारी नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित में ठोस कार्रवाई नहीं करती, उनका यह रोष प्रदर्शन और धरना इसी तरह जारी रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने भी स्पष्ट किया है कि वे इस आंदोलन में कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और सरकार की दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध करते रहेंगे। इस अवसर पर ईश्वर शर्मा प्रधान, शिव कुमार चंगिया. वीरेंद्र बापोड़ा. सुमित ब्लॉक प्रधान सफाई कर्मचारी, धीरज माडीआला, पवन, राजिंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।