भिवानी के शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, अहमदाबाद में चमका सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट का नाम
भिवानी के सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट को अहमदाबाद में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। राजेश डुडेजा के रक्तदान अभियान ने पूरे हरियाणा का मान बढ़ाया।
Jun 16, 2026, 16:46 IST
भिवानी, 16 जून : रक्तदान महादान है, यह महज एक नारा नहीं, बल्कि भिवानी के विख्यात समाजसेवी और शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा के जीवन का परम संकल्प बन चुका है। पिछले कई दशकों से पीडि़त मानवता की सेवा में जुटे और जरूरतमंदों को समय पर जीवनदायिनी रक्त की बूंदें उपलब्ध करवाने वाले राजेश डुडेजा ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर भिवानी और पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित नेशनल लेवल एनजीओ कॉन्क्लेव ऑन ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज में भिवानी की अग्रणी सामाजिक संस्था सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट को भारत सरकार के कड़े मानकों के आधार पर राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। इस अवसर पर हरियाणा स्टेट ब्लड ट्रांस फयूजन से असिस्टेंट सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह भव्य राष्ट्रीय समागम भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय रक्त आधान परिषद तथा रक्त संक्रमण सेवाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। हरियाणा स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल, पंचकूला द्वारा सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट को इस राष्ट्रीय समागम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
अहमदाबाद के सिल्वर क्लाउड होटल एंड बैंक्वेट्स में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में देशभर की चुनिंदा और उत्कृष्ट रक्त सेवा संस्थाओं के बीच सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट को यह विशिष्ट ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनबीटीसी के निदेशक डा. कृष्ण कुमार ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि आईएएए अधिकारी व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डा. रतन कंवर एच. गढवीचारण ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
राजेश डुडेजा केवल दूसरों को रक्तदान के लिए प्रेरित नहीं करते, बल्कि वे स्वयं इस मुहिम में सबसे आगे रहते हैं। वह अब तक 97 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं और शतकवीर बनने के बेहद करीब हैं। इन रक्तदान शिविरों में सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मिताथल का भी सराहनीय योगदान रहता है। इसके अलावा, गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान बचाने के लिए वे 49 बार प्लेटलेट्स भी दान कर चुके हैं। वर्तमान में उनकी टीम से 5 हजार से अधिक सदस्य सीधे जुड़े हुए हैं, जिनमें से लगभग 3 हजार सक्रिय रक्तदाता हैं। यह टीम जिले के अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में चौबीसों घंटे मददगार साबित हो रही है।
राजेश डुडेजा की इस निस्वार्थ और अटूट मानवीय सेवा की गूंज चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली के राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों तक कई बार गूंज चुकी है। उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए देश और प्रदेश की कई महान विभूतियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें मुख्य रूप से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मण्डल, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रहे। राजेश डुडेजा को मिला यह सम्मान भिवानी के उन हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं। इस उपलब्धि पर भिवानी के विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राजेश डुडेजा और सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट की पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी।