{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Samadhan Shivir Update: भिवानी में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं, व्हीलचेयर और एसएलसी से जुड़े मामलों पर दिए निर्देश

भिवानी के लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

 

एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने सुनी समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं

एडीसी ने अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के दिए निर्देश

भिवानी, 22 अक्टूबर। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई करते हुए एडीसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे बिजली का जरूरत के अनुसार ही उपयोग करें और नियमित रूप से समय पर बिजली बिल का भुगतान करें।

एडीसी के समक्ष न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध करवाने की मांग रखी। वहीं, गांव मानहेरू निवासी नरेंद्र कुमार ने स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली कनेक्शन करवाने की शिकायत दी। इसी प्रकार अलाऊदीनपुर निवासी आजाद सिंह ने बाजरा भावांतर भरपाई राशि जारी करवाने, कोंट रोड़ निवासी पूनम ने बच्चों की एसएलसी दिलवाने, गांव तालू निवासी संदीप ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि दिलाने की मांग रखी।

एडीसी ने बच्चों के एसएलसी से संबंधित शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि एडीसी ने तुरंत प्रभाव से जांच करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों का स्कूल में दाखिला दिलवाने से पहले स्कूल के बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल करें ताकि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो। इस दौरान कुछ लोगों ने परिवार पहचान पत्र से संबंधित भी शिकायत रखी,जिसमें एडीसी ने चार समस्याओं को मौके पर ही समाधान करवाया। एडीसी ने क्रीड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो परिवार पहचान पत्र की जिला मुख्यालय पर हल वाली शिकायतों का तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाए ताकि लोगों केा अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना ना करना पड़े।

वहीं दूसरी ओर एडीसी ने समाधान शिविर में पहुंची शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का हल करने के साथ ही उनकी एटीआर पोर्टल पर अपलोड करें।

इस अवसर पर डीडीपीओ सोमबीर कादयान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार, अजीत शेखावत, राम किशन हालवासिया और विनीत तंवर मौजूद रहे।