{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhiwani Samadhan Shivir DC Sahil Gupta: परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने के निर्देश, डीसी ने सुनी समस्याएं

भिवानी में डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पीपीपी और जनसमस्याओं की सुनवाई हुई।
 

पीपीपी की त्रुटियों को वेरीफाई करवाने वाले लोगों को अधिकारी दस्तावेजों की पूरी जानकारी दें: डीसी

समाधान शिविर में डीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश

भिवानी, 28 सितंबर। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। उन्होंने पीपीपी से संबंधित शिकायतें सुनते हुए कहा कि पीपीपी में जन्मतिथि का सत्यापन जरूरी है। अधिकारी पीपीपी में जन्म तिथि से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी शिकायतकत्र्ता को विस्तार से दें ताकि त्रुटी शीघ्र दूर हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की देरी न हो और प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान  किया जाए।

शिविर में गैर-सरकारी सदस्य ज्ञान गुलाटी ने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, गांव तिगड़ाना निवासी सुखदेव पालुवास ने अंतर्राज्यीय विवाह शगुन योजना का लाभ दिलवाने, गांव गुजरानी निवासी विजय ने खेतों से पानी निकलवाने, गांव खरक निवासी रतिपाल ने रोटावेटर सब्सिडी दिलवाने, गांव मिताथल निवासी विक्रम ने पंचायती गली में वाहन जाम से मुक्ति दिलाने और गांव बडाला निवासी धूप सिंह ने नाले की सफाई करवाने की शिकायत दी।

इसी प्रकार से शिविर में गांव जूई निवासी रितु, गांव कोंट निवासी सुरेंद्र, गांव बीरण निवासी राकेश, गांव बलियाली निवासी रवि, गांव हनुमान ढाणी निवासी साक्षी, गांव नांगल निवासी अंकित, गांव गोकुलपुरा निवासी प्रेम देवी, गांव बवानी खेड़ा निवासी अशोक कुमार, गांव हालवास निवासी रोशनी, गांव गोपालवास जगत, वार्ड नंबर 31 निवासी सुनीता रानी, वार्ड नंबर छह निवासी धर्मेंद्र कुमार, गांव रतेरा निवासी लक्ष्मी और सुमित कुमार ने फैमिली आईडी में आई त्रुटियों को ठीक करवाने की शिकायत दी।

डीसी ने कहा कि समाधान शिविर में आई प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी त्वरित हरसंभव निपटान का प्रयास करें ताकि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।
बैठक के दौरान एसडीएम महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्य रामकिशन हलवासिया, सुनील वर्मा नंबरदार, केके. ग्रोवर, अनिल सोलंकी और ज्ञान गुलाटी उपस्थित रहे।