{"vars":{"id": "123258:4912"}}

- समाधान शिविर में डीडीपीओ सोमबीर कादयान ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
 

- त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
 
 

भिवानी, 18 जून। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में वीरवार को लघु सचिवालय में स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर की अध्यक्षता डीडीपीओ सोमबीर कादयान ने की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है, इसलिए सभी विभाग शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। वहीं समाधान शिविर में पहुंचे सुरेश सैनी ने अपनी समस्या के हल होने पर जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के निवारण के लिए एक प्रभावी पहल साबित हो रहे हैं।
समाधान शिविर में डीडीपीओ के समक्ष पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने गांव देवराला से हसान, हसान से सिधनवा तथा तालु से कुंगड़ तक क्षतिग्रस्त सडक़ों का पुनर्निर्माण करवाने, इसके अलावा सडक़ किनारे झांडिय़ां कटवाने, गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने भिवानी शहर के जैन चौक और पुलिस चौकी के पास सीवर ओवरफ्लो की समस्या रखी। इसी प्रकार से दया देवी ने जमीन की बदर बनवाने, पह्रलादगढ़ निवासी अनूप ने बिजली कनेक्शन दिलवाने, तिगड़ाना गांव निवासियों ने ई- लाइब्रेरी के पास शराब के ठेके को हटवाने, जाटू लुहारी निवासी जितेंद्र ने मंढाणा रोड़ को दुरूस्त करवाने, सुरेन्द्र ने पुलिस कार्रवाई करवाने, दांगकला निवासी प्रवीन ने खरीब फसल खराब होने पर मुआवजा न मिलने से संबंधित समस्या रखी।
 विनोद कुमार माईनरों की सफाई करवाने, वार्ड नंबर 25 गली नंबर चार निवासी ने सज्जन कुमार ने पानी की नाली का अधूरा काम पूरा करने व टूटे सीवर की लाइन ठीक करवाने, पार्षद प्रदीप कौशिक ने ग्रीन बेल्ट को अति शीघ्र बनवाने, अतिक्रमण हटवाने व गली को बनवाने, बूस्टर की टूटी हुई दीवार को बनवाने, सेक्टर 13 निवासी धनपत ने मलबा उठवाने, भिवानी निवासी पहलाद राय ने जमीन बटवारे बाद रिकॉर्ड में दर्ज करवाने, हनुमान ढाणी निवासी जसवंत, दर्शना, अमित ने पानी की किल्लत दूर करवाने व नया बूस्टर लगवाने, सौशल्या ने पशु खरीद मामले में ठगी होने पर पुलिस कार्रवाई करवाने, देवसर निवासी करण सिंह ने बिजली मीटर कनेक्शन दिलवाने, तिगड़ाना निवासी योगेन्द्र ने तेज आंधी से बिजली के टूटे हुए पोल लगवाने, सुरेश सैनी ने शहर में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करवाने, कृष्णा कॉलोनी निवासी बिमला ने आवास नवीनीकरण योजना का लाभ दिलवाने की समस्या डीडीपीओ के समक्ष रखी।
डीडीपीओ के समक्ष सिरसा घोघड़ा निवासी अनिल ने गली से पानी के निकासी करवाने व बिजली लाईन को बामला से जोडऩे, जमालपुर निवासी ओम प्रकाश ने मकान में दरार आने पर नुकसान का सर्वे करवाने, सुई निवासी श्यामसुंदर ने खेत में से मोटर चोरी होने पर एफआईआर दर्ज करवाने, राजेश  बदर बनाकर इंतकाल दर्ज करवाने, वार्ड नंबर 15 निवासी कविता, विनीत, सुनील ने नाले का पानी गली में ओवरफ्लो होने, संजय व शर्मिला ने परिवार पहचान पत्र में हुई त्रुटियों को सही करवाने की शिकायत रखीं।
डीडीपीओ ने सभी नागरिकों की समस्याओं को गौर से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी सहित गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहें।