DC Sahil Gupta Complaints News 2026: समाधान शिविर में शिकायतों की सुनवाई: SDM महेश कुमार ने दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश
अधिकारी शिकायतकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र करें उचित कार्रवाई
भिवानी, 23 नवंबर। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सोमवार को समाधान शिविर आयोजित हुआ। समाधान शिविर में एसडीएम महेश कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई करें।
एसडीएम महेश कुमार के समक्ष में गांव पालूवास निवासी रामभगत व सतेन्द्र ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त दिलवाने, पतराम गेट निवासी सुरेश कुमार ने गौशाला के सामने पेयजल लाइन दुरूस्त करवाने, दादरी गेट निवासी जगप्रवेश ने वारिसाना दर्ज करवाने, डीसी कॉलोनी निवासी आत्माराम ने किरायेदार से किराया दिलवाने व मकान का ताला खुलवाने तथा विद्यानगर निवासी योगेश कुमार ने रिहायशी क्षेत्र में डेयरी को बंद करवाने बारे शिकायत रखी।
इसी प्रकार से गांव लेघा निवासी सत्यवान, वार्ड नंबर 21 निवासी रेनू, वार्ड नंबर 23 निवासी राकेश, बैंक कॉलोनी निवासी संतोष कुमारी, पतराम गेट निवासी दिनेश, गांव खरक कलां निवासी सुरेश, गांव बवानी खेड़ा निवासी जगदीश, गांव इंदीवाली निवासी राजबीर तथा हनुमान ढाणी निवासी सोनू सैनी ने पीपीपी में त्रुटियों को दुरूस्त करवाने की शिकायत रखी।
एसडीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मामले की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संजय रंगा, नायब तहसीलदार गौरव राजोरा व डिप्टी एलडीएम राजवंती सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के अलावा गैर सरकारी सदस्य राम किशन हलवासिया, सुनील वर्मा नंबरदार, अजीत सेखावत व केके ग्रोवर भी मौजूद रहे।