{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhiwani Sanitation Campaign After Strike: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होते ही एक्शन में प्रशासन, भिवानी को साफ करने की नई कार्य योजना तैयार

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भिवानी नगर परिषद ने शहर को साफ करने की बनाई कार्य योजना। पूरी खबर पढ़ें।
 

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होते ही नगर परिषद प्रशासन ने बनाई शहर को गंदगी से मुक्त बनाने के कार्य योजना

भिवानी, 12 सितंबर। पिछले लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के खत्म होने के साथ ही नगर परिषद प्रशासन ने शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है। शनिवार को डीएमसी हरबीर सिंह के मार्गदर्शन में सफाई निरीक्षक विकास देसवाल ने सभी सफाई दरोगा के साथ मीटिंग की और इनको सफाई व्यवस्था अतिशीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सफाई निरीक्षक विकास देशवाल ने सभी सफाई दरोगा को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में गंदगी का आलम बन गया है। जगह-जगह कूड़ा कचरा बिखरा पड़ा है। अब हड़ताल समाप्त हो गई है। ऐसे में सभी सफाई दरोगा अपने-अपने क्षेत्र को संभाले और सफाई कर्मचारियों से नियमित रूप से सफाई करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहर को अतिशीघ्र गंदगी से मुक्त किया जाए। शहर स्वच्छ नजर आना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे शहर में सफाई से संबंधित शिकायत के लिए 01664-243551, 805360 9453, 805360 9445 सूचना दे सकते हैं।