संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल सत्संग का आयोजन सम्पन्न।
भिवानी :23 जून आज स्थानीय हांसी गेट स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल दिव्य सत्संग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता दिल्ली से पधारे प्रचारक महात्मा पूज्य लाल जी ने की।
इस कार्यक्रम में चरखी दादरी तथा भिवानी जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से भारी संख्या में निरंकारी श्रद्धालु एवं अन्य प्रभु प्रेमी सज्जनों ने भरपूर श्रद्धा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई।
सत्संग में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री लाल जी ने फरमाया कि इंसान को इंसान बने रहने के लिए जितने भी शिक्षाओं की जरूरत होती है सब पूर्ण सद्गुरु से मिलती है पूर्ण सद्गुरु से ब्रह्म ज्ञान मिलने के बाद इंसान के अंदर विवेक जागता है और सभी प्रकार की दुविधा खत्म हो जाती हैं। इस दुःख भरे संसार में परमात्मा की भक्ति करके ही शान्ति और सुकून मिलेगा।
ब्रह्मज्ञान ही एक ऐसा साधन है जिसको अपनाने से इन्सान निर्भय हो जाता है और इंसान हर जगह सम्मान का पात्र बनता है।
बलदेव राज नागपाल जोनल इन्चार्ज भिवानी जोन ने सत्संग में उपस्थित मानव परिवार का आभार प्रकट किया और सबके भले की प्रार्थना की।