श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री शनि जन्मोत्सव, यज्ञ में दी आहुतियां, प्रसाद किया वितरित
समाज की अटूट आस्था और एकजुटता का प्रतीक है धार्मिक आयोजन : देवराज महता
May 16, 2026, 14:34 IST
भिवानी, 16 मई : स्थानीय तेलीवाड़ा स्थित प्राचीन श्री शिव मन्दिर में शनिवार को शनि जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जय शिव सेवा समिति (तेलीवाड़ा, भिवानी) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संपूर्ण मंदिर परिसर भगवान शनि देव और देवाधिदेव महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक हवन यज्ञ और शनि वन्दना के साथ हुई। मुख्य यजमानों और श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद शनि देव की विशेष आरती की गई, जिसमें भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों के बीच विशेष प्रसाद का वितरण किया गया। कतारों में खड़े श्रद्धालुओं ने पूरी अनुशासित व्यवस्था के साथ भगवान का आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जय शिव सेवा समिति के प्रधान देवराज महता ने कहा कि आज का यह भव्य आयोजन हमारे समाज की अटूट आस्था और एकजुटता का प्रतीक है। आम जनमानस में अक्सर शनि देव को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और डर का माहौल रहता है, लेकिन असल में शनि देव क्रूर नहीं, बल्कि न्याय और कर्म के देवता हैं। वे हमारे अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। इस पावन जन्मोत्सव पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में सकारात्मकता अपनाएंगे, समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करेंगे और धर्म के मार्ग से कभी विचलित नहीं होंगे। प्रधान देवराज महता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के महासचिव आचार्य गिरीश गोस्वामी, सचिव भूपेन्द्र सरदाना** सहित सभी सेवादारों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस के ग्रामीण जिला प्रधान अनिरुद्ध चौधरी, विनोद मिर्ग, पूर्व विधायक शशि परमार, शमशेर सिंह अहलावत, डा. एमएल शर्मा, डा. रूपेंद्र रंगा, अजय मल्होत्रा, दीवान चंद रहेजा, पंजाबी जागृति मंच के प्रधान दर्शन मिढ़ा, कामरेड आत्मप्रकाश टुटेजा, ओमप्रकाश, कैप्टेन पवन अंचल, पार्षद हर्ष डुडेजा, विजय टुटेजा, पूर्व पार्षद सुरेश अरोड़ा, मांगेराम एमसी, डा. रणवीर, रवि खन्ना, व्यापार मण्डल प्रधान भानु प्रकाश, प्रधान जेपी कौशिक, सुनील चावला, महेश कालरा, सोनू वधवा, सुरेश वर्मा, प्रकाश चावला, अमित ग्रोवर, राम सरदाना, भीम मुंजाल, यश सचदेवा, चंद्र डेयरी, गोरी शंकर, भूषण चावला, बलवान एमसी, अशोक ढोला, पंकज वधवा, उमाकांत शास्त्री, प्रेम धामीजा डॉक्टर फूल सिंह,राजीव आर्य,अमित गाबा,सुशील सरदाना सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।