{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhiwani Shopkeeper Assault Case: दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भिवानी पुलिस की कार्रवाई

भिवानी में दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हथियार और डंडा बरामद।
 

थाना शहर पुलिस भिवानी ने दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग एक डंडा व एक कड़ा किया बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में संगीन अपराध की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर पुलिस भिवानी ने दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट करने के मामले में वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मनदीप निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, भिवानी ने थाना शहर पुलिस भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि खरकड़ी फाटक के पास उसकी फर्नीचर की दुकान है। उसकी दुकान पर पहले सोनू, धर्मेंद्र व कृष काम करते थे। पैसों के लेन-देन को लेकर शिकायतकर्ता का उक्त तीनों के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने दुकान पर काम करना छोड़ दिया था।

दिनांक 25.08.2026 को शिकायतकर्ता अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दुकान पर आए और दुकान के अंदर घुसकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना शहर भिवानी में दर्ज कर जांच शुरू की थी।

दिनांक 31.08.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी बीटीएम के मुख्य सिपाही रोहित कुमार ने अपनी टीम के साथ दुकानदार से मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान:

1.  सोनू पुत्र करण सिंह निवासी संडवा, तोशाम।
2.  धर्मेंद्र पुत्र नकुल निवासी शिव नगर कॉलोनी, भिवानी।
3.  बलवंत सिंह पुत्र जय सिंह निवासी मंडाना।
4.  कृष्ण पुत्र प्रहलाद निवासी भगत सिंह कॉलोनी, भिवानी।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया गया एक डंडा व एक कड़ा बरामद किया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दुकानदार मनदीप के साथ पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने उसके साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए उपरोक्त सभी आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

अभियोग में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।