{"vars":{"id": "123258:4912"}}

श्रीअग्रवंश परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमावस्या पर किया ठंडाई प्रसाद का वितरण, महाराजा अग्रसेन के चरणों में टेका माथा
 

नर सेवा को नारायण सेवा मानकर श्रीअग्रवंश परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट भिवानी ने अमावस्या पर राहगीरों को पिलाई ठंडाई। महाराजा अग्रसेन के पदचिन्हों पर सेवा का संकल्प।

 
भिवानी, 16 मई : नर सेवा को ही नारायण सेवा मानते हुए सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहने वाले श्रीअग्रवंश परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा जनसेवा और परोपकार के पुनीत संकल्प को एक बार फिर दोहराया गया है। हर माह की भांति इस बार भी अमावस्या के पावन अवसर पर ट्रस्ट द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में राहगीरों और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए विशेष रूप से गाय के दूध की ठंडी-मीठी ठंडाई का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और उन्हें नमन करते हुए किया गया। इसके बाद राहगीरों को आदरपूर्वक ठंडाई का प्रसाद ग्रहण कराया गया। श्रीअग्रवंश परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के महासचिव मनीष गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और परोपकार करने का मार्ग दिखाया है। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए हमारी संस्था हर महीने अमावस्या के अवसर पर इस प्रकार के सेवा कार्यों का आयोजन करती है। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, नंद किशोर अग्रवाल, प्रकाश मोड़ा, अभिषेक बंसल प्रधान कॉस्मेटिक एसोसिएशन, संदीप अग्रवाल मुन्ना प्रधान जेसीआई, वेदप्रकाश अग्रवाल श्याम भक्त, सुरेश पनवाड़ी, सुभाष खरकिया, श्रीभगवान, सेठ ओंकार सुईवाले, विजय बिंदल, लखमीचंद अग्रवाल, संजय सिंघल, मदन लाल बंसल, अमित गोयल, कुणाल गोयल, जयभगवान मित्तल, राजेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।