{"vars":{"id": "123258:4912"}}

महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को जीवंत कर रहा श्रीअग्रवंश

परिवार : अमावस्या पर किया प्रसाद वितरण, डा. साक्षी गर्ग को किया सम्मानित
 
भिवानी, 17 अप्रैल : जनसेवा और परोपकार के पुनीत संकल्प को दोहराते हुए श्रीअग्रवंश परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा हर माह की अमावस्या पर आयोजित किए जाने वाले नियमित प्रसाद वितरण की कड़ी में शुक्रवार को स्थानीय महाराजा अग्रसेन चौक पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके पश्चात बड़े ही प्रेम और सत्कार के साथ प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्यों ने हालही में डा. बनी  साक्षी गर्ग की एवं उनके माता-पिता का सम्मानित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव मनीष गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का एक ईंट-एक रुपया का सिद्धांत केवल एक प्राचीन परंपरा नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समानता और आर्थिक सुदृढ़ता का एक अद्भुत वैश्विक मॉडल है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद करना व प्रतिभाओं को सम्मान देना है, ताकि समाज आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान नरेश गोयल, नंदकिशोर अग्रवाल, सुरेश पनवाड़ी, सुभाष खरकिया, वेदप्रकाश अग्रवाल, अभिषेक बंसल, ओंकार सेठ सुई वाले, संजय सिंघल, संदीप गर्ग, मुन्ना चीनी वाला,रामु जेवडी वाले, तनिष्क जेवडी वाला, सुरेश गर्ग,शिवभगवान गर्ग, लखमीचंद अग्रवाल, मनीषा बंसल, मंजू गर्ग, राजबाला गोयल, जयभगवान मित्तल, राजेश एवं गणमान्य व्यक्ति रहे।