{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Seva Sankalp Abhiyan Bhiwani: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, रक्तदान और स्वच्छता का संदेश

भिवानी के श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम। विद्यार्थियों को सरकार की योजनाओं, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा की जानकारी।

 

श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम में विद्यार्थियों को किया राष्ट्र और समाजसेवा के प्रति जागरूक

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा किया गया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक 

भिवानी, 17 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में बावड़ी गेट स्थित श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महामति प्राणनाथ विद्या निकेतन, श्री कृष्ण प्रणामी संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों और नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और आमजन को बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कल्याण विभाग, महिला विकास निगम, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, रोजगार विभाग, बिजली निगम, सौर ऊर्जा सहित अनेक ऐसे विभाग हैं,  जिनके माध्यम से अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेकर अपना जीवन स्तर ऊपर उठा सकता है।

कार्यक्रम में बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जन सेवा के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया है। शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। 

वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया कि हमारे अंदर समाज और देश राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जरूरी है। हमें अपने आस पास स्वच्छता का माहौल रखना चाहिए। इसी प्रकार से युवाओं को रक्तदान के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ मुरलीधर शास्त्री ने कहा कि देश सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। हम चाहे कितने बड़े पद पर क्यों ना हों, हमारे अंदर सेवा का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।

इस दौरान स्कूल प्राचार्य राहुल भाटी, कॉलेज प्रिसिपल स्नेहलता, कपिल बंसल, परवीन शर्मा, अनीता, आईना, मुकेश, अनुराधा, कविता, सतीष, अमित गोयल सहित स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।