{"vars":{"id": "123258:4912"}}

SDM Manoj Dalal in Sidhanwa: सिधनवा में SDM ने सुनी 60 से ज्यादा समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

भिवानी के गांव सिधनवा में SDM मनोज दलाल की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्रामीणों की 60 से अधिक समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।
 

रात्रि ठहराव कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के घर-द्वार पर जाकर समस्याओं का समाधान करना है: एसडीएम मनोज दलाल

गांव सिधनवा में एसडीएम मनोज दलाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

एसडीएम ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान

 एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश
 

बहल/भिवानी, 27 अगस्त।  प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार गांव सिधनवा में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में बुधवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। एसडीएम के समक्ष 60 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं को समयबद्ध ढंग से समाधान किया जाए। इस दौरान उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेती में रासायनिक खाद का अधिक प्रयोग होने से खानपान जहरीला हो गया है, जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के घर-द्वार पर जाकर लोगों की समस्यां सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम बड़े ही कारगर साबित हो रहे हैं, जहां पर संबंधित गांव के अलावा आसपास क्षेत्र के गांव के लोग भी अपनी समस्याएं रखते हैं। रात्रि ठहराव कार्यक्रमों के बड़े ही सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी प्रकार से सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय और उप मंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए जाते हैं, जहां पर नागरिक अपनी समस्याएं रखते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव में अवैध कब्जों के चलते जमीन की पैमाईश करवाने,परिवार पहचान पत्र में नाम व जन्म की तारीख दुरूस्त करवाने, सरकारी स्कूल में शिक्षकों के  रिक्त पदों को भरवाने, बिजली पोल हटवाने, बिजली बिल दुरूस्त करवाने, आधार कार्ड, स्लेमपुर से सिधनवा तक अधूरी सडक़ को पूरा करवाने, हरियावास में पंचायती पेड़ों को बेचे जाने के मामले की जांच करवाने, गांव सिधनवा में एक सफाई कर्मचारी द्वारा काम में लापरवाही बरतने, पानी के कुंड व टैंक निर्माण की जांच करवाने और गांव में डीएपी खाद की कमी आदि विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखी।

एसडीएम ने सभी समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्घ ढंग से समाधान किया जाए। उन्होंने गांव के सरपंच को गांव की सरकारी जमीन की पैमाइश करवाने के निर्देश दिए ताकि गलियों या अन्य जगहों से अवैध कब्जे हटाए जा सकें।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत द्वारा एसडीएम व अन्य अधिकारियों का पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। सरपंच बिजेंद्र शर्मा, पंचायत समिति चेयरमैन विजय फौगाट, जिला पार्षद रविंद्र मंढौली आदि ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया। मंच के माध्यम से जिला पार्षद रविंद्र मंढौली ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीएसपी रविन्द्र कुमार, सिविल सर्जन डॉ रघुबीर शांडिल्य,नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह, डीडीए डॉ राजेश सिहाग, डीईओ निर्मल दहिया, एक्सईएन संजय रंगा, बीडीपीओ अमित कुमार, रोड़वेज से कर्मवीर भाकर, डॉ ओपी डूडी, एसडीओ ऋषभ, बीईओ दर्शना, एसडीओ परविंदर खरब, थाना प्रभारी उग्रसेन, एसईपीओ जयसिंह, सरपंच बिजेंद्र शर्मा, पंचायत समिति चेयरमैन विजय फौगाट, जिला पार्षद रविंद्र मंढौली, पूर्व सरपंच धर्मपाल, पूर्व सरपंच शेर सिंह, पंचायत समिति सदस्य दयाचंद, नरेंद्रपाल फौजी व जयबीर पंच, रामकुमार ओबरा, महीपाल बड़दू, वीरेंद्र लांबा, सुरेंद्र श्योराण, दयाचंद, सुरेश, सुभाष नंबरदार, नितिन बांगड़वा, देवेंद्र श्योराण, भगत सिंह धनखड़, सूरजभान, संदीप, सोनू, राजेश हरियावास, रोहताश, हवासिंह मान, संदीप चौहान, रामनिवास के अलावा गांव के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।