{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी टीचर मनीषा डेथ मिस्ट्री- पिता की CBI से बात

 

भिवानी

गांव ढाणी लक्ष्मण की टीचर मनीषा मौत केस को लेकर गांव में पंचायत होने के बाद उसके पिता ने सीबीआई से बातचीत की है। जिसमें सीबीआई ने मनीषा के पिता संजय को आश्वासन दिया कि जांच चल रही है। वहीं अभी कुछ समय और लगेगा।

मनीषा के पिता संजय ने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच चल रही है। हालांकि अभी सीबीआई ने इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बताया है। सीबीआई की अधिकारी कह रहे हैं कि थोड़ा बहुत टाइम और लगेगा।

संजय ने कहा कि हमारी मांग है कि जल्दी से जल्दी कार्रवाई की जाए। अगर ये लंबा टाइम लगाते हैं और बाद में कुछ और बताते हैं, तो हम क्या करेंगे। इस मामले की सच्चाई सभी के सामने आनी चाहिए। ताकि पता लग सके कि उनकी बेटी के साथ क्या हुआ है।

बीते मंगलवार को गांव ढाणी लक्ष्मण में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों के लोग और मनीषा का परिवार शामिल हुआ। वहीं पंचायत ने चर्चा के बाद फैसला लिया कि 30 नवंबर को गांव में धरना दिया जाएगा।

पंचायत में फैसला हुआ कि धरने मे शामिल लोग भूख हड़ताल भी करेंगे। मनीषा का परिवार भी शामिल होगा। पंचायत में शामिल लोगों ने मांग की कि CBI जांच में जो भी अपडेट चल रहा है, उन्हें इसकी पूरी जानकारी दी जाए। साथ ही जांच भी तेज की जाए।