{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Civil Line Police Station Bhivani: पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे स्टंटबाज, 45,500 रुपये के चालान कटे

भिवानी के सेक्टर-13 मेला ग्राउंड में थार गाड़ियों से स्टंट कर रहे दो चालकों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गाड़ियों को इंपाउंड कर भारी चालान किए गए हैं।

 

शहर में मोटरसाइकिल व गाड़ियों से तेज गति में चलकर स्टंट करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी।

थाना सिविल लाईन पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर थार गाड़ियों से स्टंट करने वाले दो वाहन चालकों को काबू कर दोनों गाड़ियां की इंपाउंड, मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए कुल 45,500/- रुपये के चालान

जिला पुलिस भिवानी द्वारा जिले में खतरनाक ढंग से तेज गति से वाहन चलाने तथा सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों से स्टंट करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिविल लाईन पुलिस ने सेक्टर-13 हुड्डा स्थित मेला ग्राउंड में थार गाड़ियों से स्टंट कर रहे दो वाहन चालकों को काबू कर दोनों गाड़ियों को इंपाउंड किया तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 45,500/- रुपये के चालान किए।

आज थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-13 हुड्डा स्थित मेला ग्राउंड में दो थार गाड़ियों के चालक खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे हैं, जिससे वहां घूमने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा है। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाईन, भिवानी के प्रबंधक उप निरीक्षक संजय कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों वाहन चालकों ने गाड़ियों सहित मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों थार गाड़ियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों गाड़ियों को इंपाउंड कर वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 45,500/- (एक थार गाड़ी चालक का 22,500/-  वह दूसरे गाड़ी चालक का 23,000/-) रुपये के चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार, जिला पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित गति सीमा में चलाएं तथा वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और स्टंट करने से बचें।

जिला पुलिस भिवानी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भविष्य में भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।