{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Governance Update: डीसी साहिल गुप्ता के नेतृत्व में भिवानी ने मारी बाजी, समाधान शिविरों को लेकर दिए कड़े निर्देश

जनसंवाद पोर्टल पर आने वाले मामलों और शिकायतों का त्वरित निवारण करने में भिवानी जिला पूरे हरियाणा में पहले स्थान पर है। एसीएस एके सिंह ने समीक्षा बैठक में डीसी साहिल गुप्ता की प्रशंसा की।

 

जनसंवाद पोर्टल पर आने वाले मामलों का निपटारा करने पर भिवानी जिला प्रदेश में नंबर वन

चंडीगढ़ से अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह ने समीक्षा बैठक में डीसी साहिल गुप्ता की थपथपाई पीठ

भिवानी, 16 अक्टूबर। डीसी साहिल गुप्ता की कुशल एवं त्वरित कार्यप्रणाली के चलते जन संवाद पोर्टल पर पहुंचने वाली शिकायतों का निवारण करने में जिला भिवानी प्रदेश में नंबर वन स्थान पर है। इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह ने शुक्रवार को वीसी के माध्यम से जन संवाद व समाधान पोर्टल की समीक्षा के दौरान जिला के डीसी साहिल गुप्ता की पीठ थपथपाते हुए बधाई दी। वहीं दूसरी ओर डीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्र्देंश दिए कि जनसंवाद और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का त्वरित एवं स्थायी समाधान करें। विकास कार्यों से संबंधित मामलों में फिजीबीलिटी रिपोर्ट अतिशीघ्र भिजवाएं।

समीक्षा बैठक में डीसी श्री गुप्ता ने बताया कि विकास कार्यों से संबंधित डिमांड और शिकायत मामलों को लेकर प्रदेशभर के लोग चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिलते हैं। चंडीगढ़ मुख्यायल से इस प्रकार के मामले जनसंवाद पोर्टल पर डाले जाते हैं, जो संबंधित जिला प्रशासन द्वारा हल किए जाते हैं। जनसंवाद पोर्टल पर विकास कार्यों की डिमांड से संबंधित अब तक 3926 मामले आए, 2775 का निवारण कर दिया गया है, शेष 1151 मामले प्रक्रिया में हैं। इसी प्रकार से विकास कार्यों की शिकायतों से संबंधित 5437 मामले अब तक जनसंवाद पोर्टल पर पहुंचे, जिनमेें से 2773 का निवारण का दिया गया है, शेष 2664 पर कार्रवाई जारी है।

समीक्षा बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर सोमवार और गुरुवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। समाधान शिविर के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं व सेवाओं में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने का उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को लंबित ना रखें। जिन मामलों को हल का किया जा चुका है, उनकी एटीआर स्पष्टï तौर पर तुरंत भरें।

इस दौरान सीटीएम अनिल कुमार, डीएसपी महेश कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, जनस्वास्थ्य विभाग के एससी सुनील रंगा, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, पंचायतीराज के एक्शन संभव जैन, तहसीलदार जयबीर सिंह, लोक निर्माण विभाग के एक्सईन लोकेश डागर सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।