Tosham Anti Narcotics Cell Action: भिवानी में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 7.60 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
तोशाम एंटी नारकोटिक सैल ने बवानी खेड़ा में 7.60 ग्राम हेरोइन के साथ मुकेश उर्फ मिर्ची को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से नशे की खेप लाकर बेचने की फिराक में था।
एंटी नारकोटिक सैल तोशाम ने एक व्यक्ति को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 7.60 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जिले में नशे के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मादक पदार्थ रखने, बेचने एवं तस्करी करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सैल तोशाम की टीम ने एक आरोपी को मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 06.08.2026 को एंटी नारकोटिक सैल तोशाम के एएसआई राजेश अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान हांसी चुंगी, बवानी खेड़ा में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर-5, बवानी खेड़ा में गली के पास खाली जगह पर एक व्यक्ति मादक पदार्थ हेरोइन लेकर उसे बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर रेड कर एक व्यक्ति को मादक पदार्थ हेरोइन सहित काबू किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ मिर्ची पुत्र औमपाल निवासी वार्ड नंबर-5, बवानी खेड़ा, जिला भिवानी के रूप में हुई।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 7.60 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की।
आरोपी के विरुद्ध थाना बवानी खेड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त मादक पदार्थ दिल्ली से बेचने के उद्देश्य से खरीदकर लाया था। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, तस्करी नेटवर्क तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।