{"vars":{"id": "123258:4912"}}

CRPF Jawan Vikas Demise: तोशाम के लाल का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, नम आंखों से सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

माउंट आबू में सड़क हादसे में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान विकास का उनके पैतृक गांव ढाणी किरावड़ में राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

 

38 वर्षीय सीआरपीएफ जवान विकास को ढाणी किरावड़ में सैनिक सम्मान के साथ दी सैकड़ो लोगों ने अंतिम विदाई:-

तोशाम/ भिवानी, 08 अक्टूबर। ढाणी किरावड़ निवासी 38 वर्षीय सीआरपीएफ जवान विकास की माउंट आबू में सड़क हादसे में मौत हो गई। विकास डयूटी से क्वार्टर की ओर जा रहा था कि इस दौरान हादसा हो गया। वीरवार को ढाणी किरावड़ में सैनिक सम्मान के साथ हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन के साथ गांव में अंतिम संस्कार किया गया। 

ढाणी किरावड निवासी सिपाही विकास माउंट आबू में कार्यरत था। विकास बुधवार को अपनी ड्यूटी से क्वार्टर पर जा रहा था। रास्ते मे विकास की मोटरसाइकिल को जीप ने टक्कर मारी। जिसके कारण गंभीर चोट आई। चोट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। विकास परिवार के साथ माउंट आबू में रहता था। विकास 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। विकास के 2 बेटियां व एक बेटा है। आज वीरवार को उनका शव गांव में पहुंचा।

इस दौरान डिप्टी कमाडेंट सत्यनारायण, निरीक्षक मनोज कुमार, हरीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार, सिपाही विक्रम देसाई, सिपाही प्रदीप कुमार, सिपाही उमेश, महेश कुमार, संदीप, सिपाही सरोज ने सलामी दी। 

इस दौरान लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर के बेटे मोहित चौधरी, कानूनगो राजेंद्र जाखड़, एसआई बवानी खेड़ा वीरेंदर ढुल्ल, पुनीत सांगवान, जोगेंद्र बागनवाला, कृष्ण बजीना, सुरेश सरपंच किरावड, मास्टर अश्वमी, सुनील सूरा आदि गणमान्य नागरिकों ने भी श्रंद्धाजलि दी।