डेरा बाबा हरि गिरी मठ में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन : पर्यावरण संरक्षण का आह्वान
प्रकृति का संतुलन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी : उपाध्यक्ष मीना परमार
आने वाली पीढिय़ों को पर्यावरण संरक्षण के संस्कार देना जरूरी : रमेश सैनी

Jun 13, 2026, 17:05 IST
भिवानी, 13 जून : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा शनिवार को स्थानीय पतराम गेट स्थित ऐतिहासिक डेरा बाबा हरि गिरी मठ में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव विजय सिंहमार पर्यावरण प्रहरी, उपाध्यक्ष रिंकू ख्यालीराम व मठ के भगत सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस पुनीत कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त उपाध्यक्ष मीना परमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने की। डेरा बाबा हरि गिरी मठ के महंत बंसीगिरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चारण और पौधों को रोपने के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने मठ परिसर में विभिन्न छायादार और औषधीय पौधे लगाए।
कार्यक्रम के दौरान डेरा बाबा हरि गिरी मठ के महंत बंसीगिरी महाराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शास्त्रों में एक वृक्ष को दस पुत्रों के समान पूजनीय माना गया है। प्रकृति की सेवा ही परमात्मा की सच्ची सेवा है। इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि आज के आधुनिक युग में विकास की अंधी दौड़ के बीच हम प्रकृति को भूलते जा रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग और मौसम का बदलता मिजाज इस बात का संकेत है कि अब हमें जागना होगा। महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट और डेरा बाबा हरि गिरी मठ का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी व बीके कीर्ति ने कहा कि हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम न केवल खुद पौधे लगाएं, बल्कि अपनी आने वाली पीढिय़ों को भी पर्यावरण संरक्षण के संस्कार दें। हर घर में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाया जाना चाहिए और उसका पालन-पोषण संतान की तरह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य इन पौधों की देखभाल और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे। इस अवसर पर नरसी, कमलेश, कर्ण सिंह, बाब वीर गिरी महाराज, वेदप्रकाश, रूपेश शर्मा, सुरेश जैन, नीरज वर्मा, मठ के भक्ति सहित अनेक लोग मौजूद रहे।