{"vars":{"id": "123258:4912"}}

राणा राजकुमार का जीवन सादगी, अनुशासन और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा : प्रदीप कौशिक 
 

......राणा राजकुमार को कि श्रद्धांजलि अर्पित, सामाजिक व धार्मिक योगदान को किया याद
 
 

भिवानी। आर्य समाज के अनुयायी राणा राजकुमार के असामयिक निधन पर आध्यात्मिक संदेश एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक, धार्मिक एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को स्मरण किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कौशिक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  विभाग संघ चालक सतनारायण मित्तल ने कहा कि राणा राजकुमार लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे और संगठन के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। राणा राजकुमार का जीवन सादगी, अनुशासन और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में लंबे समय तक ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दीं और अपने कार्यकाल में कर्तव्य परायणता की मिसाल कायम की। उनका व्यवहार सरल, मिलनसार और प्रेरणादायी था, जिसके कारण वे सभी वर्गों में सम्मानित थे।  पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा,राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार,  वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप सिंह,कॉमरेड ओमप्रकाश ने अपने शोक संदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान उसके अच्छे संस्कार और समाज के प्रति समर्पण होते हैं, जिन्हें राणा राजकुमार ने जीवनभर निभाया। उनके पुत्र रीतिक वधवा एवं  रजत वधवा अपने पिता के आदर्शों एवं सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, जो उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार,  वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. संजीव मड़िया वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप सिंह,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सतनारायण मित्तल, समाजसेवी सोमप्रकाश ,जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया , शिक्षा विभाग से ए पी सी विवेक अदलखा, प्रवीण काठपाल, सौरव खुराना, जगदीश वधवा, अंकुर गौतम, सुदेश गौतम, मनीष गाबा, हार्दिक वधवा, अर्पित वधवा, पूर्व जिला खेल अधिकारी दर्शन लाल मिड्ढा, जवाहर मिताथलिया, पूर्व सरपंच सुनील साकरोडीया , विष्णु कोच, रोशन सिंह,राजवीर शर्मा धारेड्रू, मदन लाल ,डॉक्टर अनिल वशिष्ठ,  प्राचार्य राजेश शर्मा, बीबी गुप्ता, पत्रकारिता जगत से जुड़े आदेश चौधरी, सोमबीर शर्मा,  इंद्रवेश दुहन, शिव गुलिया, सुरेश मेहरा, राकेश भट्टी, दीपक कुमार, सरदार कृष्ण सिंह, नवनीत लालावास,  राजेश बिष्ट, राजकुमार डूडेजा, राजेश डूडेजा,राष्ट्रपति अवॉर्डी अशोक भरद्वाज,ढिल्लू देवसर, इद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन विकास दिनोदिया, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, एडवोकेट जोगेंद्र तंवर,एडवोकेट धीरज सैनी, एडवोकेट संदीप यादव, एडवोकेट मुकेश रहेजा,  अशोक शर्मा,  संजय, विवेक चौधरी ,रमेश चौधरी, राजकुमार राजेश गाबा, धर्मेंद्र अरोड़ा,  विजय अरोड़ा, प्राचार्य वेद प्रकाश गखड़, हेमंत तंवर , मनोज शर्मा सोमप्रकाश समाजसेवी, अशोक तिगड़ी भूपेंद्र तिगड़ी ,अजीत तिगड़ी, सत्येंद्र अत्रि तिगड़ानिया, राजेश यादव, दशरथ सिंह,सुरेंद्र दलाल, डॉ रमेश धारीवाल, राम सिंह यादव, कुलदीप चद, सुभाष शर्मा, कमलेश शर्मा, आर पी मल्होत्रा, कुंदन लाल कालड़ा, डॉ धीरज कौशिक, जितेंद्र रागी, डॉक्टर जसमेर सिंह,  डॉक्टर  मनमोहन शर्मा, डॉ दयानंद कादयान,    डॉ आशा डॉक्टर अमरप्रीत कौर, डॉ सुभाष पाल, गंगाधर शर्मा  सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वर्गीय राणा राजकुमार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।