Haryana Civic Issues: भिवानी में सीवर ओवरफ्लो से जल्द मिलेगी राहत, एसडीओ और जेई ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
भिवानी के वार्ड नंबर 8 में सीवर की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि हर्षदीप डुडेजा की पहल पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया और दो दिन में समाधान का भरोसा दिलाया।
वार्ड 8 में सीवर समस्या पर हर्षदीप डुडेजा की पहल, अधिकारियों ने दो दिन में समाधान का दिया भरोसा
Bhiwani 07.10.2026: भिवानी के वार्ड नंबर 8 में सीवर की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि हर्षदीप डुडेजा ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
हर्षदीप ने कहा कि वार्डवासियों को सीवर की परेशानी से राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मौके पर पहुंचे एसडीओ जैन और कपिल जेई ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और आश्वासन दिया कि वार्ड में सीवर से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान अगले दो दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को जल्द राहत मिले, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।