विद्या नगर व र्कीति नगर कालोनी में पिछले एक सप्ताह से ठप्प पीने के पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग
भिवानी, 29 जुलाई : जनसंघर्ष समिति भिवानी के नेतृत्व में विद्या नगर कालोनी वासियों ने कालोनी में पिछले एक सप्ताह से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं होने से महिलाओं ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियन्ता कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और शीघ्र पानी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना लगाने की चेतावनी दी। जनसंघर्ष समिति भिवानी के जिला संयोजक व माकपा जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने बताया कि विभाग के पास पानी प्रैशर मोटर खराब होने पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है और अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाते हैं और नागरिक उनके पास पानी नहीं आने की शिकायत करते हैं तो उनको यही जवाब मिलता है कि बस आज खराब मोटरें ठीक करवा दी या अन्य जगह से मंगवा कर पानी प्रैशर बनाया जाएगा, जबकि इस तरह से एक सप्ताह निकल जाता है और विभाग कोई व्यवस्था नहीं करता पहले भी इस तरह होता रहा है। जब वे विभाग के पास उच्च अधिकारियों से मिलने गए तो वहां अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियन्ता व एसडीओ में कोई अधिकारी नहीं मिला , बल्कि उनको बताया कि वे एक घण्टा इन्तजार करें , तभी एस डी ओ मिलेगा और आपका ज्ञापन लेगा। हारकर उन्होंने अपनी मांग का ज्ञापन जेई ताजदीन को ही देना पड़ा और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की इस लचर कार्यप्रणाली से आए दिन लोग दुखी हो चुके हैं और पानी छोडऩे का भी कोई निश्चित समय नहीं होता है , कभी रात के 12.30 बजे छोड़ते हैं और कभी प्रात: 4 बजे छोड़ देते हैं । सारी रात महिलाएं पानी का इन्तजार करती रहती हैं और के रात के समय नींद भी नहीं ले सकती। आंदोलनकारियों ने मांग की है कि या तो प्रात: 6 बजे या सांयकाल 6 बजे पानी छोड़ा जाए, जिससे कालोनीवासियों की रात खराब ना हो। दूसरा जब पानी आता है तो बिजली गुम हो जाती है और बिजली आती है तो पानी गायब हो जाता है। कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि बामला, कायला, बडाला, सांगा, उमरावत, पूर्णपुरा व अन्य भिवानी तहसील के गांव में भंयकर जल संकट चल रहा है। नहरों में 42 दिनों में केवल एक सप्ताह भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है और गांव के खाली टैंक व तालाब भी पूरी तरह तैयार नहीं भरपाते और 10 दिनों के बाद फिर हाहाकार मच जाता है तथा पानी के संकट के कारण लोग रोड़ जाम करने पर मजबूर हो जाते है। प्रदर्शन में शांति, दर्शना, रेनू, सुनीता, सुखबीर सांगवान सहित दर्जनों महिला शामिल हुई।
——