- डीसी साहिल गुप्ता के सख्त निर्देशों पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पाइपलाइन व स्टोरेज समस्या के समाधान के लिए तेज किए कार्य
रॉ वाटर स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए स्थापित की जाएंगी नौ नई मोटरें
- पानी उठाने व जल भंडारण में भी होगी वृद्धि

Apr 20, 2026, 15:59 IST
भिवानी, 20 अप्रैल। भिवानी शहर की जलापूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए डीसी साहिल गुप्ता के द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों का असर धरातल पर शुरू हो गए हैं। हाल ही में 28 इंच पाइपलाइन में आई बाधा तथा पुराने जल भंडारण टैंक में पानी की कमी को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए थे। साहिल गुप्ता के संज्ञान पर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं आने के बाद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कार्यों में तेजी शुरू कर दी है। रॉ वाटर स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए जहां नौ नई मोटरें लगाई जाएंगी वहीं पानी उठाने व जल भंडारण में भी वृद्धि होगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यकारी अभियंता कपिल देव ने बताया कि शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भिवानी शहर के लिए ऑगमेंटेशन ऑफ वाटर सप्लाई स्कीम तैयार की गई है, जिस पर लगभग 235 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इस योजना को तकनीकी स्वीकृति के साथ-साथ प्रशासनिक मंजूरी भी मिल चुकी है।
बॉक्स
- स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे कदम
डीसी के निर्देशों के तहत मिताथल हेड पर 375 एचपी की मोटर लगाने का कार्य प्रगति पर है, जिससे पानी की उठान और भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी। इसके अलावा, रॉ वाटर स्टोरेज बढ़ाने के लिए नौ नई मोटरें (375 एचपी प्रत्येक) स्थापित की जाएंगी। इस कार्य के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है।
बॉक्स
- रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन का होगा निर्माण
डीसी के निर्देशानुसार विभाग की योजना के तहत सम्प वेल, पंप चैंबर, पंपिंग मशीनरी, इनलेट चैनल, इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर व डीजी सेट तथा राइजिंग मेन पाइपलाइन का निर्माण किया जाएगा। इस पैकेज पर लगभग 1082.62 लाख की लागत अनुमानित है। डीसी साहिल गुप्ता ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि समय रहते सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि शहरवासियों को नियमित और सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
******