World Polio Day Bhiwani: रोटरी क्लब डाउन टाउन द्वारा विश्व पोलियो दिवस पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली का आयोजन
भिवानी में रोटरी क्लब डाउन टाउन द्वारा विश्व पोलियो दिवस पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने की अपील की गई।
रोटरी क्लब भिवानी डाउन टाउन ने मनाया विश्व पोलियो दिवस
दिनांक 24 अक्टूबर स्थानीय रामगोपाल विद्या दर्पण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोटरी क्लब द्वारा विश्व पोलियो दिवस पर संगोष्ठी व जन जागरूकता रेली का आयोजन किया गया संगोष्ठी का विषय था पोलियो और उसकी रोकथाम कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य विनोद शर्मा ने की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ राज मेहता थे व प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन योगेश मेहता थे इस अवसर पर डॉ राज मेहता ने कहा पोलियो एक जानलेवा वएक गंभीर बीमारी है जो इंसान को बचपन से ही अपंग बना देती है और पोलियो का जो वायरस है वह एक संक्रमित वायरस होता है जो संक्रमित व्यक्ति के मल या खांसी से दूषित हुए भोजन ,दूषित पानी के जरिए दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है यह 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यह अधिक प्रभावित करता है इसलिए इसमें आम जनता में जागरूकता का होना बहुत जरूरी है इसलिए 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो का टिका व दवाई जरुर पिलानी चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन डॉक्टर वी. बी दीक्षित ने कहा विश्व पोलियो दिवस की शुरुआत रोटरी इंटरनेशनल द्वारा अमेरिकी वैज्ञानिक डॉक्टर जोनास साल्क के जन्म दिवस के उपलक्ष में की गई थी।
डॉ. साल्क ने ही वर्ष 1955 में पोलियो का पहला सफल टीका विकसित किया गया था रोटरी इंटरनेशनल का पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को समाप्त करने के लिए बहुत ज्यादा योगदान है और भिवानी रोटरी कल्ब डाउनटाउन भी सभी के साथ मिलकर आम जनता में जागरूकता फैला रहा है इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विनोद शर्मा ने कहा वर्ष 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था और अभी तक कोई नया केस नहीं आया है लेकिन फिर भी खतरा अभी टला नहीं है क्योंकि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में कुछ केस सामने आए हैं इसलिए हम सभी को बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए और जन जागरूकता फैलानी चाहिए और जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन जरूर दिलवानी चाहिए कार्यक्रम को सफल बनाने में निदेशक सरोज शर्मा, डॉ. बुद्ध देव आर्य, सुषमा दीक्षित, योगेश मेहता , वीणा शर्मा आशीष कुमार, गौरव तंवर व लक्ष्मण गौड़ का विशेष योगदान रहा है।