Bhiwani Youth Kidnapping Case News: भिवानी में युवक का अपहरण कर मारपीट करने का 8वां आरोपी पुलिस गिरफ्त में
भिवानी में युवक के अपहरण और मारपीट केस का आठवां आरोपी पुलिस गिरफ्त में
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में संगीन अपराधों की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन भिवानी पुलिस की पुलिस चौकी सेक्टर-13 टीम ने अभियोग में आठवें आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शिकायतकर्ता अंकित, जो हाल किरायेदार सेक्टर-13 भिवानी में रहता है, ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका छोटा भाई हिमांशु भी उसके साथ रहता है। हिमांशु कपड़ा मिल में प्राइवेट नौकरी करता है तथा कार सेल का कार्य भी करता है। हिमांशु का अपने कुछ दोस्तों के साथ झगड़ा होने के कारण उसके विरुद्ध पुलिस चौकी जैन में मामला दर्ज था।
शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 14.07.2026 की सुबह करीब 04 बजे उसके पास उसके दोस्त सचिन का फोन आया और उसे अपने पास बुलाया गया। बाद में लोकेशन मिलने पर शिकायतकर्ता बाइक लेकर सेक्टर-13 की छोटी मार्केट के पास पहुंचा, जहां 2-3 गाड़ियां खड़ी थीं और करीब 10-15 लड़के मौजूद थे। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को देखते ही उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता बाइक लेकर वहां से निकलने लगा तो आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया तथा जबरदस्ती एक गाड़ी में बैठाकर शहर से बाहर खेतों में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की तथा उसे धमकाया। मारपीट के दौरान आरोपी शिकायतकर्ता के भाई हिमांशु को लेकर रंजिश की बात कहते हुए उसे धमकाते रहे। बाद में शिकायतकर्ता को रोहतक गेट के पास छोड़कर फरार हो गए तथा उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस द्वारा शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस चौकी सेक्टर-13 के एएसआई प्रवेश कुमार की टीम ने दिनांक 24.08. 2026 को मामले में आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा पुत्र भोपाल सिंह निवासी बावड़ी गेट भिवानी के रूप में हुई है।
आरोपी वारदात वाले दिन अन्य आरोपियों के साथ शामिल था वहीं पुलिस टीम के द्वारा अभियोग में सात आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।