{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी की बेटी खुशी ने रचा इतिहास, जीते पदक
 

 

भिवानी

खेल नगरी के नाम से विख्यात भिवानी जिले की एक और बेटी ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

गांव निंगाणा कला की निवासी युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी खुशी ने हाल ही में आयोजित दो प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीतकर न केवल अपने परिवार, बल्कि समस्त जिलावासियों को गौरवान्वित किया है।

खुशी ने 15 से 17 नवंबर तक स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित हुई 57वीं हरियाणा सीनियर स्टेट बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप-2025 में अपनी टीम को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही इससे पहले 2 से 8 नवंबर तक पंचकूला में आयोजित हुए 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स में भी खुशी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था।
      पदक विजेता खिलाड़ी खुशी अपनी इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने दादा केदार सिंह सांगवान, पिता हवलदार रामोतार, अपनी माता और अपने कोचों कृष्ण व अजय श्योराण को दिाय। खुशी ने कहा कि यह पदक उनकी के लिए सिर्फ एक जीत नहीं है, बल्कि उनके परिवार और कोचों के विश्वास का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि उनके दादा और पिता ने हमेशो प्रोत्साहित किया और मेरी मां ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। वे कोच कृष्ण और अजय श्योराण की आभारी हैख् जिनके कड़े मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने उन्हे इस मुकाम तक पहुंचाया है। खुशी ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करना है, जिसके लिए वे दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है।
     कोच कृष्ण ने कहा कि खुशी में खेल के प्रति एक असाधारण जुनून और समर्पण है।

 उसने दोनों ही चैंपियनशिप में दबाव में भी शानदार प्रदर्शन किया। वही खुशी की सफलता पर उसके दादा केदार सिंह सांगवान व पिता हवलदार रामोतार ने कहा कि खुशी ने उनके परिवार को बहुत बड़ा मान दिया है। वे हमेशा से चाहते थे कि खुशी खेलों में आगे बढ़े और उसने यह सपना सच कर दिखाया। उन्होंने कहा कि उन्हे पूरा विश्वास है कि अगर वह इसी तरह अभ्यास करती रही तो जल्द ही वह हरियाणा का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकाएगी।