भिवानी की टीचर मनीषा डेथ मिस्ट्री- फिर लौटी CBI टीम, 30 नवंबर को धरना
भिवानी
गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी करीब 19 वर्षीय टीचर मनीषा मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम चौथी दफा भिवानी पहुंची है।
इसके बाद सीबीआई की टीम मनीषा मौत मामले में अपने स्तर पर जांच कर रही है। इधर, जांच में तेजी व स्पष्टता के लिए 30 नवंबर को गांव ढाणी लक्ष्मण में भूख हड़ताल व धरना दिया जएगा।
मनीषा के पिता संजय ने बताया कि गुरुवार को सीबीआई की टीम उनसे मिलने के लिए घर आई थी। इस दौरान सीबीआई ने कुछ पूछताछ तो नहीं की। हालांकि सीबीआई के अधिकारियों से बातचीत की थी। सीबीआई ने कहा कि जांच तेजी से चल रही है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई से ही उम्मीद हैं। जो बेटी के दोषियों को सजा दिलाएगी।
संजय ने कहा कि सीबीआई की जांच तेजी से की जाए और जल्दी से जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके अलावा सीबीआई की जांच कहां तक पहुंची। यह भी स्पष्ट रूप से बताई जाए। इसी मांग को लेकर 30 नवंबर को गांव में एक दिवसीय संकेतिक धरना दिया जाएगा। इस धरने में शामिल होने के लिए सभी लोगों को न्योता दिया गया है। लोगों को इस मामले की स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए। पंचायत में फैसला हुआ था कि धरने में शामिल लोग भूख हड़ताल भी करेंगे। मनीषा का परिवार भी शामिल होगा।
हरियाणा सरकार सीबीआई को कहे कि वह जांच को तेज करके दोषियों को जल्द से जल्द सबके सामने लेकर आए। साथ ही अभी तक की जांच में क्या चल रहा है। वह भी बताया जाए। ताकि पता लग सके कि जांच सही चल रही है या नहीं। जबकि सीबीआई जब भी बात कहती है तो अधिकारी आश्वासन देते हैं कि जांच चल रही है और सही दिशा में चल रही है।