भिवानी ग्रामीण मंडल के 12 शक्ति केंद्रों पर भाजपा की मासिक बैठकें संपन्न : संगठन की मजबूती और मन की बात को लेकर बनी रणनीति
संगठन और बूथ की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : वाईस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुजर
जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है प्राथमिकता : सुनील भारद्वाज धारेडू

May 25, 2026, 15:54 IST
भिवानी, 25 मई : भारतीय जनता पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भिवानी ग्रामीण मंडल के सभी 12 शक्ति केंद्रों की मासिक बैठकों का आयोजन अलग-अलग गांवों में बेहद उत्साहजनक माहौल में किया गया। इन बैठकों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इन सांगठनिक बैठकों में हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन एवं ग्रामीण मंडल पालक विजेंद्र बडग़ुजर और राहुल नरेंद्र शर्मा ने मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंका। बैठकों की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने की।
बैठकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं हरियाणा एससी आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुजर व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के दम पर है। हमारी असली ताकत हमारे शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और बीएलए हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ को अजेय बूथ बनाने के संकल्प के साथ काम करना होगा। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के सकारात्मक बदलाव का एक सामाजिक आंदोलन है। हर शक्ति केंद्र और बूथ पर इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण जनता इससे जुड़ सके।
इस दौरान ढाणा लाडनपुर शक्ति केंद्र की बैठक प्रमुख बबीता तंवर की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष दीपक के आवास पर संपन्न हुई। अजीतपुर शक्ति केंद्र की बैठक शक्ति केंद्र प्रमुख ईश्वर यादव की अध्यक्षता में मुकेश शर्मा के आवास पर बैठक आयोजित की गई। पूरनपुरा, कोंट और उमरावत शक्ति केंद्र की बैठक गांव पूरनपुरा में राजेश पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं बीएलए-2 के आवास पर रखी गई। ढाणा नरसान, गौरीपुर और गोविंदपुरा शक्ति केंद्र की इस त्रिकोणीय शक्ति केंद्र की बैठक गांव ढाणा नरसान में शक्ति केंद्र प्रमुख हनुमान के आवास पर हुई। कायला और बडाला शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन शक्ति केंद्र प्रमुख व वरिष्ठ एडवोकेट नरेश गौतम के आवास पर गांव कायला में किया गया। सांगा शक्ति केंद्र की बैठक गांव सांगा में श्री सुरेश के आवास पर बैठक संपन्न हुई। कितलाना शक्ति केंद्रद की गांव कितलाना में मास्टर रतन धायल जी के आवास पर सांगठनिक चर्चा हुई। मानेंहरु शक्ति केंद्र की बैठक अनिल शास्त्री के आवास पर आयोजित की गई। मानेहरु मधमाधवी शक्ति केंद्र की बैठक स्थानीय सरपंच श्री सतीश के आवास पर संपन्न हुई तथा धारेडू शक्ति केंद्र बैठक सुनील भारद्वाज के आवास पर संपन्न हुई।
इस अवसर राजकुमार फौजी नौरंगाबाद पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मंडल संयोजक, विजय, नीरज, रमेश सांगा, पवन सांगा, धर्मवीर शर्मा, रामनिवास कौशिक, बनारसी कायला, मोहित कायला, सुरेश सोलंकी बडाला, मनिंदर, प्रकाश प्रजापति, सत्यनारायण गिनी, विजय कायला, दिनेश शर्मा, सतबीर, कुलदीप बंजारा, दलीप शर्मा धारेडू, रविन्द्र मानहेरू मनु, हरबिलास सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।