नारी सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बढ़ा रही है भाजपा सरकार : विरेंद्र कौशिक
भिवानी:
देश की महान शासिका एवं जनसेवा की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। वही कार्यक्रम स्थल पर अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यो और उनके समाजसेवा के आदर्शों को दर्शाने वाली एक प्रेरणादायक प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में उनके द्वारा बनवाए गए घाटों, मंदिरों और धर्मशालाओं की झलक दिखाते हुए उनके न्यायप्रिय, दयालु और प्रजावत्सल शासन का चित्रण किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने किया। इस दौरान उनके साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ना केवल एक कुशल प्रशासिका थीं, बल्कि उन्होंने समाज के वंचित वर्गो के कल्याण के लिए जो कार्य किए, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने धर्म की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हुए समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। वे सही मायने में पराक्रम व नेतृत्व की शक्ति है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय इतिहास की इन महान विभूतियों से परिचित कराना रहा। जिला अध्यक्ष ने सभी को संकल्प दिलाया कि वे लोकमाता अहिल्याबाई की शिक्षाओं को आत्मसात करने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश की भाजपा सरकार लोकमाता अहिल्याबाई के पदचिह्नों पर चलते हुए नारी सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बढ़ा रही है। भाजपा सरकार द्वारा क्रियान्वित की गई अनेक योजनाओं ने आज महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक तौर पर सशक्त व मजबूत बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। कौशिक ने कहा कि आज हमारी बेटियां राफेल उड़ा रही है, सीमा पर डटी हुई है, देश की तरक्की में अपनी अहम भूमिका निभा रही है, शिक्षा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में बेटों के बराबर उपलब्धियां हासिल कर देश-विदेश में भारत का नाम रोशन कर रही है तथा यह सब भाजपा सरकार की महिला हितैषी योजनाओं के कारण संभव हो पाया है।
इस अवसर नंदराम धनिया, संदीप श्योराण, देवी अहिल्याबाई जयंती संयोजक एडवोकेट सज्जन खनगवाल, विक्की महता, राजेश जांगड़ा, संदीप सरपंच, इतेंद्र अत्री, प्रदीप घुसकानी, अजय तंवर भगवान दास कालिया, दिनेश तंवर, अभिषेक भारद्वाज, अंकित पालवास, सुनील डावर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।